Kangana Ranaut: कंगना ने मंदिर में शॉर्ट्स पहनी लड़कियों की लगाई क्लास, ट्विटर पर सुनाई खरी-खोटी

0
331
kangana Ranaut

Kangna Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना इंडस्ट्री की उन बेबाक एक्ट्रेस में एक हैं, जो अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती, जिसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैँ, लेकिन कंगना इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपनी सामने रखने से नहीं झिझकती हैं। वहीं कंगना ने इस बार ट्विटर पर एक लड़की को खरी-खोटी सुनाई है, जो मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर गई थी। इतना ही नहीं कंगना ने अपना भी एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें भी शॉर्ट्स और टी-शर्ट में वैटिकन सिटी में जाने से मना कर दिया था।

कंगना ने मंदिर में शॉर्ट्स पहनी लड़कियों की लगाई क्लास

बता दें कि ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कुछ लड़कियां शॉर्ट्स में नजर आ रहीं है और वह  हिमाचल के शिव मंदिर बैजनाथ में जाती दिख रही हैं। यूजर ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ये ‘दृश्य हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का है। बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइट क्लब में गए हो। ऐसे लोगों को मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसका कड़ा विरोध करता हूं। मेरी सोच को अगर ये सब देखकर कर छोटा या घटिया कहा जाता है तो भी मंजूर है। वहीं कंगना ने अब इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘ये वेस्टर्न कपड़े हैं, जिन्हें अंग्रेजों ने बनाया और प्रमोट किया। एक बार मैं वैटिकन में थी और मैंने शॉर्ट्स, टी-शर्ट पहने हुए थे। मुझे परिसर में घुसने तक की अनुमति नहीं थी। मुझे होटल जाकर चेंज करना पड़ा था। नाइट ड्रेस पहनने वाली ये कैजुअल कपड़ों में आलसी और बेवकूफ हैं। मुझे नहीं लगता इनकी कुछ और मंशो होगी लेकिन इस तरह के मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए।’

293081475 8000006530040238 4825032508819141718 n 10

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टिंग के साथ उन्होंने डायरेक्शन की भी कमान संभाली हैं। फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। साथ ही कंगना के पास अभी साउथ की चंद्रमुखी भी पाइपलाइन में हैं।