Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने बिग बी और टाइगर श्रॉफ पर साधा निशाना, कहा- ‘लगता है पैनिक मीटिंग…’

0
371
Kangana Ranaut Anger On Release Date Clash

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती रहती हैं, जिसे लकेर वो काफी सुर्खियों में भी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए एक उचित रिलीज डेट की तलाश में हैं, लेकिन इस दौरान उनके सोचे गए डेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘गणपत-पार्ट 1’ (Ganpat-Part 1) के लिए फिक्स कर दी गई है, जिसे लेकर कंगना भड़क गई हैं। इस मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ पर निशाना साधा है।

इस वजह से भड़की कंगना

दरअसल, कंगना के अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिगं कम्पलीट हो चुकी है और अब फिल्म के मेकर्स इसके रिलीज के लिए एक अच्छे डेट का तलाश कर रहे हैं। ऐसे में कुछ समय पहले ही कंगना ने एक ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया था वो जल्द ही अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी। इसी के साथ कंगना ने ये भी बताया था कि फिल्म के मेकर्स ‘इमरजेंसी’ को इस साल 20 अक्टूबर को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले की कंगना अपनी फिल्म की घोषणा कर पाती, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन स्टारर ‘गणपत’ फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को उसी दिन रिलीज करने का फैसला करते हुए रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया है। ऐसे में अब कंगना का कहना है कि सितंबर, नवंबर और दिसंबर में फ्री होने के बावजूद ‘गणपत’ के मेकर्स ने जानबूझकर ये किया है।

कंगना ने गणपत के मेकर्स और स्टारकास्ट पर साधा निशाना

इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए हाल ही में कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब मैं इमरजेंसी रिलीज के लिए डेट की तलाश कर रही थी तो मैंने देखा कि इस साल मूवी कैलेंडर काफी फ्री है, शायद हिंदी इंडस्ट्री को मिल रहे झटकों की वजह से, मेरे पोस्ट प्रोडक्शन टाइमलाइन के आधार पर मैंने 20 अक्टूबर को लॉक कर दिया।’

‘गणपत’ की रिलीज डेट पर फूटा कंगना का गुस्सा

कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए आगे लिखा, 20 अक्टूबर को अपनी फिल्म की घोषणा की, पूरा अक्टूबर फ्री है इसलिए नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी है लेकिन आज श्री अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की घोषणा की, हा हा लगता है पैनिक मीटिंग हो रही है बॉलीवुड माफिया गैंग्स में’।

एक बार फिर कंगना ने इंडस्ट्री पर साधा निशाना

फिल्म की रिलीज डेट क्लैश होने पर कंगना ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अब इमरजेंसी की रिलीज डेट मैं ट्रेलर के साथ ही एक महीने पहले ही अनाउंस कर दूंगी, जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भाई?? ये बुरे हाल है इंडस्ट्री के, फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?’