Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने की शाहरुख खान की ‘जवान’ की तारीफ, एक्टर को बताया सिनेमा का भगवान

0
389
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए बयानो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना को अपने बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता हैं। कंगना अक्सर की इंडस्ट्री के तमाम दूसरे स्टार्स पर जुबानी हमला करती नजर आती हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब वे किसी स्टार या उनकी फिल्म की तारीफ करती हों, लेकिन शाहरुख खान की ‘जवान’ रिलीज होने के मौके पर एक्ट्रेस ने फिल्म की जमकर तारीफें की हैं। यहां तक कि कंगना ने शाहरुख खान को गॉड ऑफ सिनेमा करार दे दिया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने ‘जवान’ का पोस्टर शेयर करते हुए लंबा सा नोट लिखा है।

rgthth

कंगना ने की शाहरुख की जवान की तारीफ

आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। और फैंस इस पर अपना बेशुमार प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ- साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसी लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर लिखा, ‘नब्बे के दशक का परम प्रेमी लड़का होने से लेकर एक दशक तक फिर से नई खोज करने के लिए लंबे संघर्ष तक चालीस से लेकर पचास के दशक के अंत तक अपने दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव और लगभग 60 वर्ष की उम्र में रियल लाइफ में एक बेस्ट ग्रेट इंडियन एक्टर के तौर पर उभरना किसी महानायक से कम नहीं है’।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘मुझे याद है, वह वक्त था जब लोगों ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष लंबे करियर का आनंद ले रहे सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है, लेकिन उन्हें फिर से खोज और दोबारा इस्टैब्लिश करना होगा।’

srgrgthe

शाहरुख को बताया सिनेमा का भगवान

कंगना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं जिनकी फिल्म को न सिर्फ उनके गले लगाने या डिंपल्स के लिए बल्कि कुछ दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है। आपके लगाव, कड़ी मेहनत और पोलाइटनेस को नमन किंग खान।’