Kangana Ranaut: एक साल के अंदर ही कंगना रनौत को हो गई थी इतनी बिमारियां, दर्द भरे पलों को एक्ट्रेस ने किया याद

0
303
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना अक्सर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पर तंज कसती नजर आती हैं। कंगना बेबाक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता हैं। वहीं  अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक साल के अंदर उन्हें कई बीमारियां हो गई थीं। इस पोस्ट के साथ कंगना ने एक बार फिर खुद को बैटमैन बता दिया है।

ezgif.com gif maker 4 4एक साल में कई बिमारियों का शिकार हुई हैं Kangana Ranaut

आपको बता दें कि कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा कि, ‘पिछले बारह महीनों में मुझे डेंगू, कोविड, डेल्टा, कोविड-ओमीक्रॉन और कोविड + स्वाइन फ्लू सब कुछ हुआ। मैं लगातार बीमार रही हूं। कभी-कभी हम सब डाउन और लो महसूस करते हैं। कमजोर और निराश भी, जी हां, बैटमैन टाइप लोग भी.. चलो चलते रहो आगे बढ़ो…. हर किसी को फेस्टिवल सीजन की बधाई।’

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

वहीं इससे पहले भी एक्ट्रेस ने खुद को बैटमैन बताया था। उन्होंने लिखा था- ‘इस बात पर लेफ्ट और राइट विंग, दोनों सहमत हैं कि, एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं, मैं हिंसक और एक्सट्रीमिस्ट भी हूं, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा भी मुझे पसंद करती है। थोड़ी बिगड़ी हुई और बहुत जिद्दी हूं। और भयंकर वाली टैलेंटेड मतलब G.O.A.T टाइप…. इसको कहते हैं बैटमैन.. वही हूं मैं…’

Kangana Ranaut

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

वहीं कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म चंद्रमुखी 2 में दिखाई देने वाली हैं। उनकी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद एक्ट्रेस इंदिरा गांधी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, सतीश कौशिक, भूमिका चावला और महिला चौधरी भी नजर आएंगी।