Kangna Ranaut : कंगना रनौत ने सोनम कपूर को दिया करारा जवाब, सोनम ने करण के शो पर उड़ाया था कंगना की अंग्रजी का मजाक

0
344
kangna ranaut on sonam kapoor

Kangna Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए विवादित बयानों के लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं अब कंगना ने सोनम कपूर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सोनम करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आ रही हैं। सोनम ने कुछ साल पहले करण के शो पर कंगना रनौत की इंग्लिश का मजाक उड़ाया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोनम वाले एपिसोड का क्लिप शेयर करते हुए कहा कि मूवी माफिया से लंबी लड़ाई के बाद अब किसी आउटसाइर का उसकी इंग्लिश की वजह से मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।

ezgif.com gif maker 65

कंगना ने शेयर किया वीडियो क्लिप

कंगना और करण जौहर की लड़ाई बहुत पुरानी और पॉपुलर है। कंगना ने कॉफी विद करण में जाकर करण को मूवी माफिया कहा था और उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उसके बाद से कंगना अक्सर करण पर किसी न किसी बहाने तंज कसती रहती हैं। वहीं मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी विद करण का क्लिप शेयर किया, जिसमें करण, सोनम से पूछते हैं कि अगर आपको ऑप्शन दिया जाए कि वह सेलिब्रेटिज को यह-यह पावर दे सकती हैं, तो वह किसे देंगी?- अच्छी इंग्लिश बोलने का पावर- इस पर सोनम ने कंगना का नाम लिया था।

ezgif.com gif maker 66

अब किसी आउटसाइडर का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा

कंगना ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि- फिल्म माफिया से इतने सालों की लड़ाई के बाद मैंने सीखा है कि अब किसी आउटसाइडर का मजाक इंग्लिश न बोलने की वजह से नहीं उड़ाया जाएगा। साथ ही वह शो अब बंद हो गया है। उन्होंने आगे लिखा- अंत में मेरा कमबैक देखना न भूलें। 24 साल की उम्र में खुले तौर पर बेइज्जती सहने के बाद मैंने जिस तहजीब से उसका जवाब दिया था, वैसा जवाब अच्छे घरों में पली -बढ़ीं इंग्लिश बोलने वाली आंटियां कभी नहीं दे सकतीं।

ezgif.com gif maker 67

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही इंदिरा गांधी के रोल में फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म इस साल 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके साथ ही उनकी एक और फिल्म तेजस आ रही है, जो 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें कंगना एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगी।