Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने दिया अन्नू कपूर को करारा जवाब, अभिनेता के थप्पड़ कांड वाली टिप्पणी पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन

0
434
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना ने अपनी अदाकारी के साथ- साथ अब राजनीती में भी अपने नाम का पर्चम लहरा दिया हैं। एक्ट्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव लगा और उन्होंने जीत मिली।

हालांकि इस जीत के कुछ दिनों बाद सांसद कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ महिला ने थप्पड़ मार दिया था। कंगना के थप्पड़ कांड पर अब तक कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हाल ही में अन्नू कपूर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए पहले तो अभिनेत्री को पहचानने से इंकार कर दिया फिर कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना चाहिए था।। अब कंगना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

dffrfeefwf

कंगना ने दिया अन्नू कपूर को जवाब

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अन्नू कपूर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अभिनेता की एक क्लिप साझा करते हुए उनको करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ‘क्या आप अनु कपूर जी से सहमत हैं कि हम सफल महिलाओं से नफरत करते हैं, अगर वह खूबसूरत हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह शक्तिशाली हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं?

क्या यह सच है?’ बता दें कि अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म ‘हमारे बारह’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना के बारे में बात की। उनसे कंगना के थप्पड़ कांड के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये कंगना जी कौन हैं? प्लीज बताओ न कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या?’

fvfght

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अभी इसकी नई रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है। हाल ही में लोकसभा चुनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी।