इन एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं कंगना, जानिए कैसे हुई इनकी मुलाकात
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन नाम से मशहूर कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। कहा जाता है कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब ये ट्विटर या अन्य सोशल मीडिया पर ट्रेंड न करती हो। किसी भी मुद्दे पर बेबाक और निडर होकर अपनी बात को कहती हैं। किसी से भी पंगा लेने में ये पीछे नहीं रहतीं। इनकी अफेयर की बातें भी खूब चर्चा का विषय रहता है। आइये देखते हैं किन-किन के साथ ये चर्चा में रहीं।
अध्ययन सुमन
फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूस’ में कंगना और अध्ययन साथ दिखे थे। इसके बाद दोनों साथ में वक्त बिताते दिखे। धीरे धीरे दोनों की अफेयर की खबरे मीडिया में आने लगी जिसके बाद शेखर सुमन नाखुश रहने लगे। शेखर ने कंगना पर कई आरोप लगाए जिसके बाद ये रिश्ता टूट गया।
आदित्य पंचोली
स्ट्रगल के दौरान कंगना की मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई थी। शादीशुदा आदित्य कंगना से लगभग 20 साल बड़े थे लेकिन दोनों प्यार में पड़ गए। कई महीने लिव इन में रहने के बाद ये रिश्ता टूट गया। शारीरिक हिंसा जैसे आरोप का हवाला देते हुए कंगना ने अपने आप को इस रिश्ते से बाहार कर लिया।
ऋतिक रोशन
कृष फिल्म में दोनों की पहली मुलाकात हुई। बाद में दोनों की तस्वीरें मीडिया में वायरल होने लगी। सुजैन से तलाक लेने के दौरान कंगना सुर्खियों में आने लगी। मीडिया में कंगना ने ये खुद कहा है कि वो दोनों प्यार में थे। कंगना प्यार करती थी और शादी भी करना चाहती थी। हालांकि ऋतिक ने इस बात को नहीं स्वीकारा। आज भी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।