Bigg Boss 16 Update : काम्या पंजाबी ने साजिद खान को लताड़ा, सुम्बुल के सपोर्ट में किया ट्वीट

0
337
Bigg Boss 16 Update
Bigg Boss 16 Update

Bigg Boss 16 Update : बिग बॉस 16 के एपिसोड में रोजाना एक नया मोड़ दिखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच रहा है, वैसे ही सभी घरवालों के नए-नए मुद्दे देखने को मिल रहें है। बीते एपिसोड को लेकर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने साजिद खान को खूब फटकार लगाई हैं। जबकि सुम्बुल के सपोर्ट में उन्होंने कई ट्वीट किए है।

जानिए क्या है मामला

बीते एपिसोड (Bigg Boss 16 Update) में वीकली राशन को लेकर टास्क दिया गया था, जिसमें समय-समय दो मेहमानों की एंट्री हुई थी। लेकिन सभी कंटेस्टेंट को मेहमानों के सामने कोई भी हरकत नहीं करनी थी। टास्क में एक बार विजय विक्रम सिंह की एंट्री हुई, जो सुम्बुल के पिता का खत लेके आए थे। लेकिन खत सुनते वक्त सुम्बुल एक बार रियेक्ट कर देती है, जिस वजह से सभी घरवालों को एक माइनस पॉइंट मिल जाता हैं।

हालांकि ये बात साजिद खान (Sajid Khan) को खल जाती हैं और उनकी सुम्बुल से बहस हो जाती है। टास्क के खत्म होने के बाद एमसी स्टेन और साजिद इस बात पर चर्चा कर रहें होते है कि घर में हर कोई झूठा हैं। कोई भी गेम को सही से नहीं खेल रहा है। एमसी ने खान (Sajid Khan) की बात पर सहमति जताई और कहा, यहां हर कोई फुटेज के लिए तरस रहा है।

साजिद खान पर कसा तंज

r22 9

साजिद (Sajid Khan) का ऐसा रवैया देख कर, काम्या पंजाबी ने अपनी नाराजगी जताई हैं। काम्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट करें है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में सुम्बुल का सपोर्ट करते हुए लिखा, मुझे नहीं लगता कि सुम्बुल ने कोई रिएक्शन दिया है। खैर अब साजिद (Sajid Khan) वही कर रहे हैं जो उन्होंने अब्दू और निमृत के साथ किया था।

r17 13

एक और ट्वीट करते हुए काम्या ने लिखा, अरे अरे अरे #साजिद (Sajid Khan) अंदर कुछ और, बाहर कुछ और चलो अब तो पलट दो गेम… दर्शक अब देखने के लिए तरस गए है कि आपका कैलकुलेशन कितना सही है, क्या #अंकित इस हफ्ते छोड़ देगा?