South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. कानून
  3. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, 9 नवंबर से संभालेंगे जिम्मा, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति
 जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, 9 नवंबर से संभालेंगे जिम्मा, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति
कानून साउथ ब्लॉक

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, 9 नवंबर से संभालेंगे जिम्मा, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति

by Ravinder Kumar October 18, 2022

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी।वाई। चंद्रचूड़ को भारत के अगले सीजेआई के तौर पर नियुक्त किया गया है।सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी।वाई। चंद्रचूड़ को भारत के अगले सीजेआई के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Chief Justice Of India: भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डी।वाई चंद्रचूड़ को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया है। जस्टिस चंद्रचूड़ का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल 9 नवंबर 2022 से शुरू होगा।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किये गए। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने यह जानकारी दी। मौजूदा सीजेआई उदय उमेश ललित के 65 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर सेवानिवृत्त हो जाने के एक दिन बाद नौ नवंबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति ललित का 74 दिनों का संक्षिप्त कार्यकाल रहा, जबकि सीजेआई के पद पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।

रीजीजू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डॉ। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नौ नवंबर 2022 से प्रभावी होगी।’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

बता दें कि हाल में जस्टिस यूयू ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी साल नवंबर में रिटायर होने से पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी।

जस्टिस यूयू ललित ने 27 अगस्त के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर पदभार संभाला था। हालांकि अब वे अपने 74 दिन के कार्यकाल के बाद 8 नवंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे। बीते 7 अक्टूबर को केंद्र सरकार सीजेआई उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा था, जिसके बाद जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अगले सीजेआई के तौर पर डी। वाई। चंद्रचूड़ के नाम की चिट्ठी केंद्र सरकार को भेजी गई थी।

बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का सीजेआई के तौर पर दो साल का कार्यकाल होगा। वह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें सीजेआई थे। उनका कार्यकाल साल 1978 के 22 फरवरी से साल 1985 के 11 जुलाई तक रहा था। यानी कि करीब 7 साल तक वे देश के सीजेआई पद पर बने रहे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और हाईकोर्ट के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Share This:

Tags: chief justice of india justice chanderchood southblock जस्टिस चंद्रचूड़
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.