Friday, October 24, 2025
MGU Meghalaya
HomeअपराधकानूनManipur High Court: न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार बनें मणिपुर High Court के मुख्य...

Manipur High Court: न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार बनें मणिपुर High Court के मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम के अनुसार लिया गया फैसला

Manipur High Court: बुधवार को न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया। यह फैसला उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश के 48 घंटे के भीतर लिया गया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसुचना जारी कर दी है। उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल 62 वर्ष की उम्र पूरी करने के कारण बृहस्पतिवार को पद छोड़ देंगे।

शीर्ष अदालत कॉलेजियम के अनुसार निर्णय

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति कृष्णकुमार को 7 अप्रैल, 2016 को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था, और वे 21 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे मद्रास उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और पिछड़े समुदाय से आते हैं। शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने 18 नवंबर को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णकुमार का नाम प्रस्तावित किया, जो वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

कॉलेजियम के प्रस्ताव में क्या कहा गया ?

कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है, “वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव है, जो वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति पर पद छोड़ने की तिथि से प्रभावी होगा।”

प्रस्ताव में कहा गया है, “न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार के नाम की सिफारिश करते समय कॉलेजियम ने इस तथ्य को भी ध्यान में रखा है कि वर्तमान में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों में मद्रास उच्च न्यायालय से केवल एक मुख्य न्यायाधीश हैं। सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजियम का विचार है कि न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए सभी मामलों में उपयुक्त हैं।”

बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कृष्णकुमार की पदोन्नति की घोषणा की और कहा, ‘‘मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’

Read More: Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी सरकार की इस हरकत से खफा, माननीय शब्द लगाने पर जताई चिंता

- Advertisment -
Most Popular