“राहुल का अहंकार बड़ा और….” कांग्रेस नेता पर जमकर बरसे JP Nadda, कहा- OBC समाज बदला लेगा…

0
426
jp nadda attack rahul

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान को लेकर इस बार कांग्रेस सांसद राहुल बुरे फंसे हैं। सूरत कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राहुल को दोषी करार दिया और उन्हें 2 साल की सजा भी सुनाई। हालांकि कांग्रेस नेता को 30 दिनों के लिए जमानत और उच्च न्यायलय में अपील करने की अनुमित भी मिली है।

सूरत कोर्ट के इस फैसले को लेकर देश में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस और BJP के नेता एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। अब BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कई राहुल को घेरा है। नड्डा ने कहा है कि राहुल ने पूरे OBC समाज का अपमान किया और इसका बदला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को सजा: एक दूसरे पर हमलावर हुई BJP और कांग्रेस, जानिए किसने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने साधा निशाना

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा- “कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले राहुल ने राफ़ेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की। जिसको लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई और राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफ़ी मांगनी पड़ी थी। फिर चौकीदार चोर है का शोर मचाया, जिस पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों तक ने एतराज जताया। इस नारे पर जनता जनार्दन की अदालत ने 2019 चुनाव में राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ी – बुरी हार का सामना करना पड़ा।”

OBC समाज के अपमान का लगाया आरोप

वे आगे कहते हैं कि राहुल गांधी का अंहकार बड़ा और समझ बहुत छोटी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि राहुल ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे OBC समाज का अपमान किया है और उनको चोर कहा है। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाया गया और माफी मांगने का भी विकल्प दिया, लेकिन उन्होंने नज़रअंदाज़ कर दिया और लगातार OBC समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: ‘पहले लूटो और फिर…’ इंटरपोल से भगोड़े मेहुल चोकसी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी ने कसा तंज

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कल सूरत कोर्ट ने राहुल को OBC समाज के प्रति उनके आपत्तिजनक बयान के लिए सजा सुनाई। परंतु राहुल व कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े व निरंतर OBC समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। पूरा OBC समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा।