राष्ट्रपति पर टिप्पणी के बाद घिरीं Sonia Gandhi, बीजेपी अध्यक्ष ने की माफी की मांग

0
478
BJP President demands an apology from Sonia Gandhi for commenting on the President

Sonia Gandhi on Draupadi Murmu: शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर के बाहर अपना संबोधन दिया। उसके बाद दोनोंं सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना भाषण दिया। अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं फिर सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा है।

Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति को बताया ‘Poor Lady’

बजट सत्र की शुरुआत में आज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की तमाम कामों की तारीफ की। कल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल काल का पहला पूर्ण बजट पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बड़ी टिप्पणी कर दी है। भाषण का विश्लेषण करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady।

इसके अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति को सरकार की रबर स्टैंप करार दिया। पप्पू यादव ने कहा,’राष्ट्रपति एक स्टैंप की तरह हैं। उन्हें बस एक प्रेम पत्र पढ़ना है।’

भाजपा का सोनिया गांधी से माफी की अपील

हालांकि भाजपा ने सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को अपमानजनक बताकर खारिज कर दिया। टिप्पणी को लेकर गांधी परिवार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बन गई है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस की गरीब विरोधी, आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की।

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग अहंकारी हैं। हम इनके बयान की निंदा करते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी पुअर थिंग है जिसे कांग्रेस लॉन्च करने की कोशिश करती है लेकिन वो पुअर थिंग राहुल गांधी लॉन्च ही नहीं हो पाते।

ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi B’day: एक ताकतवर नेता की अनसुनी कहानी