South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. उत्तराखंड
  3. सेना की इमारतों तक पहुंची जोशीमठ की दरारें, शिफ्ट किए गए जवान
 सेना की इमारतों तक पहुंची जोशीमठ की दरारें, शिफ्ट किए गए जवान
joshimath sinking
उत्तराखंड

सेना की इमारतों तक पहुंची जोशीमठ की दरारें, शिफ्ट किए गए जवान

by News Desk January 12, 2023

उत्तराखंड (Uttarakhand) का जोशीमठ (Joshimath) इन दिनों बुरे हालातों से गुजर रहा है। यहां भूस्खलन और धसाव क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी है। दरअसल, संकट में फसे जोशीमठ में कई दिनों से हजारों घर और सड़कें दरारो की चपेट में आ गई है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि अब इलाके में हो रहे भू-धंसाव का असर भारतीय सेना की इमारतों पर भी पड़ा है। थल सेना की 25 से 28 इमारतें ऐसी हैं जिनमें दरारें आ गईं। जिसके बाद जवानों को अस्थाई तौर पर जोशीमठ से शिफ्ट कर दिया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

joshimath crisis
joshimath sinking

उत्तराखंड के जोशीमठ की धरती पर बढ़ते बोझ के कारण आज यहां की स्थिति संकट में है। जोशीमठ में भूस्खलन से आई दरारों ने हजारों लोगों को अपने ही घरों को छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां के 723 घरों में दरारें आई हैं। सरकार के द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने इन लोगों को मुआवजा देने की भी बात कही है। इसी बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया की दरारे थल सेना की इमारतों को भी छू चुकी है।

joshimath crisis
joshimath sinking

सेना की इमारतों तक पहुंची दरारें

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें देखी गई हैं। इसे BRO ठीक कर रहा है। हालांकि, इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है। जोशीमठ LAC से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रणनीतिक तौर पर इसे काफी अहम क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में जोशीमठ में सेना और ITBP जवानों की तैनाती है।

joshimath sinking
joshimath sinking

आर्मी चीफ ने इस मामले में बताया कि, उन्होंने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित कर दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे। जहां तक स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने की बात है तो हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिए हैं जिससे वे लोगों को अस्थाई तौर पर लोगों को स्थानांतरित कर सकें।

joshimath sinking
joshimath sinking

 

Share This:

Tags: auli joshimath joshimath is sinking joshimath ladslide joshimath land sinking joshimath landslide joshimath latest news joshimath news joshimath sinking joshimath sinking live joshimath uttrakhand land sinking in joshimath landslide in joshimath
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.