Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनJohn Abraham: जॉन अब्राहम ने देश की सुरक्षा को लेकर कही...

John Abraham: जॉन अब्राहम ने देश की सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात, बोलें- ‘भारत महिलाओं, बच्चों और जानवरों के लिए…..’

John Abraham: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेदा’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के साथ-साथ एक्टर का एक बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत की महिलाओं, बच्चों और जानवरों की सुरक्षा को लेकर बात करते नजर आ रहें हैं।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि भारत महिलाओं, बच्चों और जानवरों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुषों को यह समझने की जरूरत है कि समाज में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाए और उनके संरक्षक बनें।

John Abraham

जॉन अब्राहम ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में जॉन ने एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘भारत में महिलाएं, बच्चे और जानवर सुरक्षित नहीं हैं। यह दुख की बात है। भारतीय पुरुषों को यह समझने की जरूरत है कि उन्हें अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। ये बहुत जरूरी है। हर औरत के लिए, एक आदमी को एक रक्षक होना चाहिए।

क्योंकि मैं हिंदुस्तान से प्यार करता हूं, मैं भारत प्रेमी हूं, बहुत जरूरी है कि मैं भारत की आलोचना करूं। देशभक्ति और अंधराष्ट्रवाद में फर्क है। ‘मेरा भारत महान’ कहने से आप भारत प्रेमी नहीं बनते। आप तब ही भारत प्रेमी बनोगे जब आप समाज में बदलाव लाओगे।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरा एक ही मकसद है जिंदगी में मैं अपनी छोटी सी दुनिया में समाज को बदल सकता हूं। जानवारों को एक स्टेटस दे दूं। जानवरों की जो हालत है हिंदुस्तान में, वह बद से बदतर होती जा रही है। दुख की बात ये है कि जानवरों की सुरक्षा के लिए एक भी कानून नहीं निकला है।

जब मैं आपको बताता हूं कि भारत में महिलाएं, बच्चे और जानवर सुरक्षित नहीं हैं, तो आप बहस नहीं कर सकते। क्या आप इस पर बहस कर सकते हैं? आप इस पर बहस नहीं कर सकते।’

ये भी पढ़ें: Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने आलिया भट्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘हाईवे’ फिल्म के लिए आलिया नहीं थी निर्देशक की पहली पसंद

John Abraham

कोलकाता में हुई घटना पर सामने आया बयान

जॉन का ये बयान ऐसे समय में महत्व रखता है जब कोलकाता में क्रूर बलात्कार और हत्या के मामले ने देश को सदमे में डाल दिया है। हाल ही में, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, विजय वर्मा और ऋचा चड्ढा जैसी मशहूर हस्तियों ने इस दर्द भरी घटना के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वेदा सच्ची और दर्दनाक घटनाओं से प्रेरित फिल्म हैं। वेदा जाति-आधारित हिंसा और सामाजिक भेदभाव की अंधेरी और क्रूर दुनिया पर प्रकाश डालती है। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूती के साथ टिकी हुई है।

- Advertisment -
Most Popular