बिहार में रिश्ते हुए शर्मसार! जीजा ने साली के साथ किया ये घिनौना काम और फिर…
बिहार के पूर्णिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपनी साली को जबरन अगवा कर उसके साथ तीन माह तक रेप किया और फिर अपनी पत्नी और साली को जहर दे दिया। फिलहाल आरोपी की पत्नी और साली का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश दी हुई है।
दरिंदे जीजा ने किया साली के साथ 3 माह तक दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि पीड़ित साली ने बयान देते समय अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा सूरज जनवरी के महीने में अपने 5 अपराधी साथियों के साथ मिलकर जबरन उनके घर चरैया रहिका से उसको अगवा करके ले गया। फिर आरोपी जीजा उसको पूर्णिया लेकर आ गया जहां वह उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। इतनी ही नहीं हैवान जीजा ने अपनी साली को जान से मारकर गंगा नदी में फेंकने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने आरोपी की पत्नी का भी बयान दर्ज कर लिया है। पत्नी ने आपबीती बताते हुए कहा कि उसके पति ने गुरुवार को किसी बहाने से उसे लाइन बाजार बुलाया था। जहां उसकी बहन भी मौजूद थी। आरोपी ने फिर उन्हें एक दही लस्सी पीने के लिए कहा जिसे पीने के बाद जब वह घर आई तो बेहोश हो गई। पीड़ित पत्नी ने आगे बताया कि, उसके पति ने उसको और उसकी बहन को जहर देकर कमरे में बंद कर दिया। लेकिन किसी तरह से वह दोनों पूर्णिया अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी मौके से फरार, कब मिलेगा पीड़िता को इंसाफ?
मामले को लेकर सूरज की मां से पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी की मां का कहना है कि उसका बेटा फरार है और उसने जहर नहीं, बल्कि भांग पीने के लिए दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज इस क्रम में एक बार अस्पताल आया था लेकिन मीडिया को मौके पर पाकर वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सूरज को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब देखना ये है कि प्रशासन कब तक दोनों महिलाओं को इंसाफ दिलाता है।