Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनKoffee With Karan 8: करण के शो में जाह्नवी कपूर ने लगाई...

Koffee With Karan 8: करण के शो में जाह्नवी कपूर ने लगाई अपने रिश्ते पर मोहर, शिखर पहाड़िया को को डेट कर रही है एक्ट्रेस!

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

वहीं ‘कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो भी जारी हो गया है। इस दौरान करण ने जाह्नवी से रैपिड फायर राउंड में उनके दिल की बात निकलवा ली है।

yytytyt

करण ने निकलवाइ जाह्नवी के दिल की बात

आपको बता दें कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में करण कपूर सिस्टर्स जाह्नवीऔर खूशी का वेलकम करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में करण जाह्नवी और खुशी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो में जाह्नवी अपने चाचा अनिल कपूर की मिमक्री करती नजर आईं।

साथ ही करण ने रैपिड फायर राउंड के दौरान जाह्नवी से उनकी बात निकलवाली। दरअसल, जाह्नवी ने अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद उनके रिश्ते पर पक्की मुहर लगती नजर आ रही हैं। रैपिड फायर राउंड में करण जाह्नवी से पूछते हैं कि उनके फोन की स्पीड डायल लिस्ट में 3 टॉप कॉनटेक्ट हैं।

इसके जवाब में जाह्नवी कहती हैं कि पहले नंबर पर पप्पा, सैकेंड खूशु और शिख्खु (शिखर पहाड़िया) इस दौरान एक्ट्रेस ब्लश करती नजर आती हैं। ये सुन करण भी खुशी से नाचने लगें। बता दें कि, ये एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुरुवार को स्ट्रीम होगा।

dvvdvfvf

खुशी कपुर ने भी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर की बात

गौरतलब है कि खुशी कपुर भी करण के सवालों के जवाब देती नजर आई वहीं उन्होंने अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना को लेकर भी बात की और बताया ‘मैं इस बारे में कॉन्फीडेंट फील कर रही हूं।’ इसके बाद करण कहते हैं, ”कयास लगाया जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।” इस सवाल के जवाह में ख़ुशी कहती हैं, “क्या आप ओम शांति ओम के उस सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कह रही थी, ‘ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे’?” खुशी के इस जवाब ने करण और जाह्नवी को भी हैरान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular