Jawan : ‘जवान’ के पहले गाने ने एक ही दिन में मचाया धमाल, यूट्यूब पर 24 घंटों में मिले इतने व्यूज

0
1043
Jawan

Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरतलब है कि किंग खान की आखिरी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म नें 1100 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में अब लोगों की नजरें किंग खान की अगली फिल्म जवान पर टिकी हुई है, जो एक बार फिर पठान जैसा ही धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने को एक ही दिन में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल गया है।

‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ हुआ रिलीज

आपको बता दें कि हाल ही में जवान फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज किया गया है, जिसने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में शाहरुख खान का लुक और स्टाइल देख फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। इसी के साथ खास बात यह है कि फिल्म के पहले ट्रैक में शाहरुख खान 1000 महिला कलाकारों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

ezgif.com webp to jpg 9

गाने को एक दिन में मिले इतने व्यूज

गौरतलब है कि किंग खान से रिलेटेड हर एक अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर भी दर्शक बेहद ही बेताब थे और उनकी बेताबी का प्रमाण इस बात से लगाया जा सकता है कि जवान का पहला ट्रैक रिलीज होने के महज 24 घंटे में ही इस गाने को यूट्यूब पर केवल एक दिन में 46 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग में 15 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसी के साथ ये भी जान लिजिए की गाने का तीन भाषाओं वाला वीडियो, इसके हिंदी संस्करण ‘जिंदा बंदा’, तमिल संस्करण ‘वंधा एडम’ और तेलुगु संस्करण ‘धुम्मे धुलिपेला’ ने  24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर टॉप 3 पोजीशन ले लिया है।

ezgif.com webp to jpg 10

राजकुमार हिरानी के साथ आएंगे नजर

आपको बता दें कि जवान के बाद भी शाहरुख खान इस साल एक और धमाका करने वाले हैं। दरअसल, इस फिल्म के बाद किंग खान अगली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल के अंत में रिलीज होनी है। इस फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे।