Javed Akhtar : जावेद अख्तर ने साधा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पर निशाना, फिल्म का नाम लिए बगैर कह दी बड़ी बात,

0
368
Javed Akhtar

Javed Akhtar : भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जावेद अख्तर फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीतिक और कई सोशल मुद्दों पर भी अक्सर अपनी राय साझा करते रहते हैं। वहीं हाल ही में जावेद अख्तर ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर निशाना साधा हैं।

जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ का नाम लिए बगैर उस पर आपत्ति जताई हैं। उन्होंने कहा है कि अगर इस तरह की फिल्म सुपरहिट होती है तो ये बड़ी खतरनाक बात है। औरंगाबाद में ‘अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में जावेद अख्तर समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी, जहां जावेद ने अपनी बात रखते हुए दर्शकों की जिम्मेदारी भी तय की।

hyhyhtthth

एनिमल पर साधा जावेद अख्तर ने निशाना

आपको बता दें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ का नाम लिए बगैर ही फिल्म की सफलता को खतरनाक बताते हुए कहा, ”अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे ‘तू मेरे जूते चाट’, अगर एक आदमी कहे ‘इस औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है?” वो फिल्म सुपरहिट हो जाए तो बड़ी खतरनाक बात है।”

असल में जावेद अख्तर ‘एनिमल’ में औरतों को लेकर फिल्म के लीड कैरेक्टर की जो सोच थी, उस पर बात की। जिस सीन को उन्होंने याद किया वो तृप्ति ढिमरी और रणबीर कपूर के बीच फिल्माया गया था। उन्होंने अपनी बात कहते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि आज के राइटर्स में प्रॉब्लम है। वो कैसे आदमी को हीरो बना दिया है।

ये कन्फ्यूजन इसलिए है क्योंकि समाज में कन्फ्यूजन है। जब आपको सही-गलत के बीच का फर्क पता होता है तब आपको बड़े कैरेक्टर्स मिलते हैं कहानियों में।

trththrh

यंग फिल्म मेकर्स को सुनाई खरी खोटी

गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने समाज की जिम्मेदारी तय करते हुए यंग फिल्म मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि ये समय यंग फिल्म मेकर्स के लिए इम्तिहान है कि ये कैसे चरित्र पेश करना है। उन्होंने ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का रेफरेंस देते हुए कहा कि ये गाना जब आया तब करोड़ों लोगों को अच्छा लगा था। ये गाना आया और हिट हो गया ये काफी डरावनी बात है।

इसलिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा देखने वालों की है कि कैसी फिल्में बननी चाहिए। ये आप तय करेंगे कि कैसे वैल्यू फिल्म में होने चाहिए।