South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Jasmine Bhasin : 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई जैस्मीन भसीन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
 Jasmine Bhasin : 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई जैस्मीन भसीन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
मनोरंजन

Jasmine Bhasin : 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई जैस्मीन भसीन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

by News Desk October 12, 2023

Jasmin Bhasin: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन आए दिन सुर्खियों का केंद्र बनी ही रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस की कमी नहीं है, जिनके साथ वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी पल पल की अपडेट शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अचानक ही अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि अब एक्ट्रेस आखिरकार 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

Jasmine Bhasin

इस वजह से अस्पताल में भर्ती थीं Jasmine Bhasin

आपको बता दें कि बीते दिनों ही जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान उन्हें ड्रीप भी चढ़ानी पड़ी थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Jasmine Bhasin

ये भी पढ़े: Vinod Khanna : जब बॉलीवुड से संन्यास लेकर ओशो के आश्रम पहुंच गए थे विनोद खन्ना, जूठे बर्तन साफ करते थे एक्टर

फैंस और को-एक्टर्स ने जताई थी चिंता

बता दें कि जैस्मीन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही फैंस और उनके को-स्टार्स को पता लगी। उन्होंने जैस्मीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके हेल्थ पर चिंता जताई थी। वहीं इसके अलावा उनके फैंस ने भी उनकी तस्वीरों पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगी थीं। हालांकि अब आखिरकार एक्ट्रेस पूरी तरह फिट होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।

Jasmine Bhasin

जैस्मीन भसीन हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज

आपको बता दें कि आखिरकार 3 दिन बाद जैस्मीन भसीन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल से सेल्फी शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपने 3 दिनों की मुश्किलों के बारे में भी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपनी तस्वीर पर ही टेक्सट जोड़ते हुए लिखा है कि, “बाय बाय हॉस्पिटल। उम्मीद है कि मैं दोबारा तुमसे न मिलूं। पिछले तीन दिन बहुत मुश्किल और गंभीर थे, लेकिन मैं अब लौट आई हूं, पहले से और ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर। बहुत सारे प्यार, विशेज और प्रेयर्स के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।”

Tags: entertainment news Jasmine Bhasin Jasmine Bhasin Discharged From Hospital Jasmine Bhasin Health Jasmine Bhasin Health Update Jasmine Bhasin News TV News
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.