Japan Vs Croatia: फीफा वर्ल्ड कप में टूटा जापान का सपना, पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से खाई मात

0
273
Fifa World cup 2022
Fifa World cup 2022

Fifa World cup 2022: राउंड ऑफ-16 के अहम मुकाबले में क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हारा दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ये पहली बार है जब किसी भी टीम ने पेनल्टी शूटआउट से मैच को जीता है। इस तरह क्रोएशिया की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अगले राउंड में क्रोएशिया का सामना ब्राजील और दक्षिण कोरिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।

इस मैच में जापान का सामना क्रोएशिया से था। ये मैच कतर के अल जनौब स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित समय तक जापान और क्रोएशिया के बीच खेला गया प्री क्वार्टर फाइनल 1-1 से बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट को क्रोएशिया ने 3-1 से अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया।

क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जीता मैच

क्रोएशिया की ओर से शूट लेने आए व्लासिच, ब्रोजोविच और पसालिच ने गोल किया। वहीं, लिवाजा चूक गए। वहीं, जापान की ओर से सिर्फ असानो गोल कर सके। मिनामिनो, मितोमा और योशिदा स्कोर करने से चूक गए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शूटआउट में तीन गोल बचाए।

इससे पहले फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।