Janhvi Kapoor: करोड़ों की मालकिन हैं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानें उनका नेटवर्थ

0
503
Janhvi Kapoor Networth

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कुछ ही सालों में अपनी दमदार अदाकारी के जरिए फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। जाह्नवी बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। एक्ट्रेस काफी लग्जूरियस लाइफ जीना पसंद करती हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं जाह्नवी के नेटवर्थ के बारे में-

329414701 740542984105391 1525302954945348768 n

मां की तरह बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

जान्हवी का जन्म 1997 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी मां की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और आज जान्हवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं। पिता की करोड़ों की संपत्ति के अलावा जाह्नवी खुद भी अपने दम पर आज के समय में करोड़ों की मालकिन हैं। अपने रॉयल लुक्स के लिए जानी जाने वाली जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी में भी रॉयल लाइफ ही जीना पसंद करती हैं।

321697444 1330030221120224 5343858861288179468 n

करोड़ों की मालकिन हैं जाह्नवी

आपको बता दें कि अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत महज कुछ सालों में ही जाह्नवी ने करोड़ो की संपत्ति की बना ली है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी के पास लगभग 58 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी एक महीने की कमाई लगभग 50 लाख है और वहीं एक्ट्रेस सालाना छह करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं। जाह्नवी सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि एड्स, स्टेज परफॉर्मेंस और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी कमाई से जुहू में एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनका यह घर सी फेसिंग है।

326155178 574157584225566 5769034123030805911 n

लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं जाह्नवी

जान्हवी के कार कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। इसी के साथ उनके पास ऑडी ए6 कार है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं एक्ट्रेस के पास एक लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई भी है।

319842966 1333350007430399 6162253283474263218 n

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म धडक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद एक्ट्रेस ‘घोस्ट स्टोरी’, ‘गुंजन सक्सैना’ और ‘रूही’ जैसी फिल्में में देखा गया है। एक्ट्रेस बहुत जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए उन्होंने काफी मोटी रकम चार्ज की है।