Janhvi Kapoor: साउथ सिनेमा में जाकर मां श्री देवी को बेहद करीब महसूस करती है जान्हवी कपूर, बोलीं- ‘NTR सर के साथ अच्छे संबंध थे’

0
693
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर लगातार सुर्खियों मे छाई हुई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ राजमुकार राव लीड रोल में नजर आ रहें हैं। दर्शकों को जान्हवी की यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। दोनों कलाकार फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। अब हाल ही में, जान्हवी ने बताया है कि दक्षिण सिनेमा में आने से वह अपनी मां श्रीदेवी के और करीब महसूस करती हैं।

tgtggrfr

दक्षिण सिनेमा में जाकर मां श्री देवी को करीब महसूस करती है जाहन्वी

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जाहन्वी ने कहा कि दक्षिण फिल्म उद्योग में वह अपनी मां श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री अपनी 16वीं फिल्म में राम चरण के साथ एक और तेलुगु फिल्म में अभिनय करेंगी।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “किसी तरह यह मुझे अपनी मां के करीब महसूस कराता है, उस माहौल में रहना, साथ ही उस भाषा को सुनना और बोलना। मुझे लगा कि यह सही समय है, मुझे लगा कि मैं इसकी ओर आकर्षित हो रही हूं। एनटीआर सर और राम चरण सर के परिवारों के साथ मॉम के अच्छे संबंध रहे हैं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इन दोनों बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने में सक्षम हूं। ”

dddfdggt

साउथ की इस फिल्म मे नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी की साल 2018 में दुबई में 54 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमए थिरुमुगम की तमिल फिल्म थुनैवन (1969) से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। अब उनकी बेटी अपने साउथ डेब्यू के लिए काफी उत्साहित हैं और दक्षिण उद्योग में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के बाद जान्हवी भी साउथ इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘देवरा’ से वह साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।