Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को नहीं मिली विदेश जाने की मंजूरी, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप तय हो जाने दीजिए

0
293
Money Laundering Case
Money Laundering Case

Jacqueline Fernandez In Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस (Sukesh Chandrashekhar Money Laundering Case) में फसी हुई है। एक्ट्रेस (Jacqueline Fernandez) ने विदेश जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें परमिशन देने से मना कर दिया। कोर्ट का कहना है कि पहले आरोप तय होने दीजिए, उसके बाद ही आपको विदेश जाने की मंजूरी दी जाएगी।

Image19 resized 7

कोर्ट ने वकील से पूछे ये सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जैकलीन के वकील से पूछा कि क्या आपने वीजा लिया है, इस पर जैकलीन के वकील ने बताया कि वीजा पहले से ही था। वकील ने कहा कि मेरी तरफ से कोई कमी नहीं रही है। मैंने कभी भी नियम नहीं तोड़ा, जमानत की शर्तों को भी हमने स्वीकार किया है। वहीं, ईडी ने कहा कि मैटर बहुत ही क्रुशियल स्टेज पर है, और ये विदेशी नागरिक है।

Image18 resized 1 1

नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

कोर्ट ने वकील पूछा कि जांच अहम मोड़ पर है, तो इस वख्त जाने की जरूरत क्या है, हम समझ रहे है कि आपके लिए इमोशनल मामला है। आप अपनी बीमार मां से मिलना चाहती है। पहले चार्जेस फ्रेम हो जाने दीजिए। कोर्ट ने जैकलीन के वकील से कहा कि आप पहले जैकलीन से बात कर लीजिए। आप याचिका वापस ले सकते है। इस सब के बाद जैकलीन फर्नांडिस ने जाने की अर्जी वापस ले ली।

Image17 resized 1 2

जानें पूरा मामला

आपको बता दें पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडिस का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया। उस पर आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। इसमें कई बड़े-बड़े सेलेब्स और अमीरजादों का नाम शामिल हैं। ED ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया था। इसमें डांस दीवा नोरा फतेही का नाम भी शामिल हैं।

 

करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स लेने का है आरोप

ईडी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से महंगी कारें और दूसरे कई गिफ्ट लिए थे। हालांकि जैकलीन ने अपनी ओर से सफाई पेश कर दी है, नोरा फतेही ने भी अपना बयान दर्ज करवाया था। इसके अलावा नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। नोरा ने आरोप लगाया है कि जैकलीन अपने फायदे के लिए उनके करियर को बर्बाद कर रही हैं।