Saturday, October 5, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलIrani Cup 2024: मुंबई बना ईरानी कप का विजेता, सरफराज खान बने...

Irani Cup 2024: मुंबई बना ईरानी कप का विजेता, सरफराज खान बने प्लेयर ऑफ द मैच

Irani Cup 2024: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने 27 सालों के बाद यह ट्रॉफी जीती है। मुंबई को काफी लंबे समय से इस ट्रॉफी का इंतजार था जो अब जाकर पूरा हुआ है। गौरतलब है कि शेष भारत के खिलाफ यह मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम को जीत मिली। इस मैच में सरफराज खान ने काफी कमाल की पारी खेली है।

रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज रहे फेल

पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ फेल रहे। उन्होनें मात्र 9 रन बनाए। उनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की पारी खेली।इस तरह से रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 416 रन ही बना सकी।

वहीं, मुंबई के लिए पहली पारी में सरफराज खान सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में 286 गेंदों में 222 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 64 रन और तनुष कोटियन ने 64 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए।

Irani Cup 2024

पहली पारी के आधार पर निकला नतीजा

मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। दूसरी पारी में सबसे बड़ी लाइमलाइट तनुष कोटियन ने शतक लगाकर चुराई। उन्होंने 150 गेंदों में 114 रन बनाए। इस तरह से मैच ड्रा हो गया था लेकिन पहली पारी के आधार पर नतीजा मुंबई के पक्ष में गया। बता दें कि 27 साल के बाद मुंबई ने ईरानी कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1959-60 में हुई थी। ईरानी कप के पहले तीन सीजन को मुंबई ने अपने नाम किया था।

Read More: Iraq legal marriage age: इरान ने बढ़ाई महिला अधिकार अधिवक्ताओं के बीच चिंता, 9 साल की उम्र में होगी लड़कियों की शादी

- Advertisment -
Most Popular