IPL 2023: मिल गया Rishabh pant का रिप्लेसमेंट ! आईपीएल में दिखाएगा अपना कमाल

0
304
Rishabh pant replacement

कुछ दिन पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ऋषभ पंत का विकल्‍प खोजना आसान नहीं होगा। उसके बाद ऐसी भी खबरें थी कि मनीष पांडे और सरफराज खान विकेटकीपिंग की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब दिल्ली को पंत का रिप्लेसमेंट मिल गया है। बंगाल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज अभिषेक पोरेल दिल्‍ली कैपिटल्‍स में ऋषभ पंत की जगह लेंगे। पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। वह एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। फ़िलहाल वो चोट से उबर रहे हैं।

Rishabh pant replacement abishek porel
Rishabh pant replacement abishek porel

डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभालेंगे

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभालेंगे। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है और वह मैदान पर टीम का नेतृत्व करने में मदद करेंगे। दिल्ली टीम के अन्य खिलाड़ी लवनिथ सिसोदिया, शेल्डन जैक्सन और विवकेट सिंह हैं। फ्रेंचाइजी ने अभिषेक पोरेल पर टीम के विकेटकीपर के रूप में 20 वर्षीय अभिषेक पोरेल पर भरोसा जताया है।

David Warner
David Warner

अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर

अभिषेक पोरेल एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो पिछले साल भारतीय अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और पिछले साल घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 6 अर्धशतकों सहित 695 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 लिस्ट ए मैचों में अर्धशतक के साथ 54 रन भी बनाए हैं। 3 टी20 मैचों में वह 22 रन बनाने में सफल रहे हैं।

रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ऋषभ पंत का विकल्प ढूंढना मुश्किल होगा, लेकिन अब विकेटकीपर मिल गया है। पोंटिंग ने कहा कि हम ऋषभ पंत के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनके कौशल के साथ किसी को ढूंढना मुश्किल है।