South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. IPL 2023 Auction: 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, लाइव प्रसारण में बस कुछ घंटे बाकी
 IPL 2023 Auction: 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, लाइव प्रसारण में बस कुछ घंटे बाकी
खेल

IPL 2023 Auction: 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, लाइव प्रसारण में बस कुछ घंटे बाकी

by News Desk December 23, 2022

IPL Auction 2023 : फीफा वर्ल्ड कप के खत्म हो जाने के बाद दर्शकों का ध्यान फिर से क्रिकेट की ओर हो चला है। आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली जा चुकी है। 23 दिसंबर को भारत के कोच्चि शहर में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आईपीएल 2023 के लिए  खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। शॉर्टलिस्ट किए गए 405 खिलाड़ियों में से 87 स्लॉट के लिए सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएगी।

IPL Auction 2023: आईपीएल का ऑक्शन इस डेट को होना तय, ये खिलाड़ी तोड़ेगें निलामी के सभी रिकॉर्ड - हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news - Informalnewz hindi

दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए होने जा रहा ये ऑक्शन बड़ा नहीं होगा। इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन मिनी-ऑक्शन होगा। ये ऑक्शन शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हो रहा है जो दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इस आईपीएल सीजन में कुल 10 टीमें होंगी जो अपने खाली स्लॉट को भरेंगी। आईपीएल की सभी 10 टीमें इस बार करीब 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

IPL Auction 2023: फिर सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, इन नामी प्लेयर्स को खरीदने के लिए टीमों के बीच मचेगी होड़... - Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar - Lalluram.com

ये दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे इस आईपीएल का हिस्सा

इस आईपीएल सीजन कई धुआंधर क्रिकेटरों का नाम नहीं हैं। क्रिस गेल, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ आदि जैसे बड़े क्रिकेटरों ने इस बार ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, मार्नस लाबुशेन, क्रिस वोक्स, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस भी आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल नहीं हैं।

IPL 2023 Auction under the hammer first five sets in ipl 2022 auction here is the complete list | इन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे पहले बोली, ये रही पूरी लिस्ट - India TV Hindi

कहां देख पाएंगे ये ऑक्शन ?

आईपीएल का मिनी ऑक्शन इस बार दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। एक तरफ इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क दिखाएगा तो वहीं डिजिटल पर जियो सिनेमा ऐप पर यह देखा जाएगा।

मेंस और वीमेंस आईपीएल 2023 का शेड्यूल

हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 की संभावित तारीखों की घोषणा की थी। मेंस आईपीएल 2023 का आगाज 16 अप्रैल से हो सकता है। वहीं, वीमेन आईपीएल 3 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। मालूम हो कि पहली बार वीमेन आईपीएल की शुरुआत भारत में हो रही है। वीमेंस आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में ये पहला सीजन 23 दिनों तक चलेगा।

IPL 2023 Mini Auction: आज 87 स्लाट के लिए लगेगी 405 खिलाड़ियों पर बोली, पढ़ें किस टीम के पास बचा है कितना पैसा - IPL 2023 Auction today know the How Much

आईपीएल का ब्रांड वैल्यू 90 हजार करोड़ रुपए के पार

आईपीएल का ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में पिछले एक साल में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब ये बढ़कर 90 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। प्रमुख कंसल्टिंग और एडवायजरी एजेंसी डी एंड पी एडवायजरी की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2022 की वैल्यू बढ़कर 10.9 बिलियन डॉलर हो गई है। एक साल पहले 2021 में यह 6.2 बिलियन डॉलर थी।

 

 

Share This:

Tags: 16th IPL 2023 mini-auction All about IPL 2023 Auction BCCI India indian premier league IPL IPL Auction Sports news in hindi
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.