Id Iftar Party: ईद पार्टी की इनसाइड पिक्चर्स आई सामने, अर्पिता खान के घर जश्न मनाते नजर आए सेलेब्स

0
381
Id Iftar Party

 Id Iftar Party: बी टाउन में हर त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन सारे सेलेब्स दुश्मनी भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां एन्जॉय करते हैं। हाल ही में पूरे देश भर में ईद का त्यौहार मनाया गया। ऐसे में बी टाउन में भी ईद के मौके पर सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस शानदार पार्टी के कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ अब पार्टी के इनसाइड पिक्चर्स भी सामने आने लगे हैं, जिसमें सेलेब्स ईद का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

दिशा पाटनी ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

बॉलीवुड हसीना दिशा पटानी ने अर्पिता के घर ईद की पार्टी की पिक्चर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इस पिक्चर में दिशा काफी गौर्जियस नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। पार्टी में कंगना काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पिक्चर्स भी शेयर की है।

 

महिमा मकवाना

महिमा मकवाना भी इस पार्टी में पहुंची। महिमा ने सलमान खान के साथ पार्टी की एक इनसाइड पिक्चर शेयर की है। इस पिक्चर में भाईजान के साथ महिमा पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

342708994 843168830696326 1277556663757199686 n

प्रनोतन

प्रनोतन भी इस आलीशान पार्टी का हिस्सा बनीं। उन्होंने अब इस शानदार शाम की एक पिक्चर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो दबंग खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

salman eid party

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ भी इस खास पार्टी का हिस्सा बनीं। उन्होंने पार्टी में कुछ शानदार पिक्चर्स क्लिक करवाए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इन पिक्चर्स में कैट कापी गॉर्जियस लग रही हैं।

पूजा हेगड़े

किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस पार्टी की इनसाइड पिक्चर शेयर की है। बता दें कि सोफिया चौधरी ने ये पिक्चर अपने अकाउंट पर शेयर की थी जिसे पूजा ने इंस्टा स्टोरी में रिशेयर किया है। उनके साथ सोफिया और मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं।

सलमान खान

गौरतलब है कि सलमान खान अपनी बहन की पार्टी में शिरकत लेते ही। इस पार्टी में भाईजान ब्लैक शर्ट के डेनिम जींस में नजर आए।