Saturday, July 27, 2024
Homeटेक्नोलॉजीMecha Bar डिजाइन के साथ Infinix GT Book भारत में हुआ लॉन्च,...

Mecha Bar डिजाइन के साथ Infinix GT Book भारत में हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स

Infinix GT Book: इनफिनिक्स ने अपने लैपटॉप के सीरीज में विस्तार दिया है। दरअसल, Infinix GT Verse इवेंट आज 21 मई को भारत में आयोजित किया गया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और Infinix GT Book लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। आइए विस्तार से इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Infinix GT Verse इवेंट में लॉन्च हुआ लैपटॉप

इस लैपटॉप में four-zone RGB कीबोर्ड दिया गया है। इसके बैक पर Mecha Bar डिजाइन दिया गया है। इसके साथ इसमें कस्टमाइजेबल RGB LED मिलती है। इसमें Game Mode मिलता है, जिसमें 3 ग्राफिक्स पावर मोड मिलते हैं। इनमें Dedicated GPU, Dynamic और GPU दिया गया है। इसे आप MUX switch सेटिंग्स में जाकर एक्सेस कर सकते हैं।

Infinix GT Book के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स की बात करें, तो इनफिनिक्स जीटी बुक में 16 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 1,920 x 1,200 पिक्सल का है। लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले की ब्राइटनेस 300 nits की है। इसके अलावा, लैपटॉप 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 4060 GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB LPDDR5x RAM और 1TB PCle 4.0 SSD स्टोरेज मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Infinix INBook X3 Slim लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

इनफिनिक्स GT बुक USB 3.2 जेन 2, USB 3.2 जेन 1, USB टाइप-C और एक HDMI 2.0 पोर्ट के साथ-साथ SD कार्ड रीडर और ऑडियो जैक से लैस है। इसमें 70Wh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप को 2.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular