Saturday, July 27, 2024
HomeखेलWomen's T20 WC 2023: विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित,...

Women’s T20 WC 2023: विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Women’s T20 WC : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (28 दिसंबर) को महिला टी20 विश्व कप 2023 और दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू हो रहे त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। महिला टीम के लिए स्क्वाड चुनने का काम अखिल भारतीय महिला चयन समिति करती है जिसने ये 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इस दौरान भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 10 फरवरी 2023 को से शुरू होगा। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल 26 फरवरी 2023 को केपटाउन में होगा। जबकि जनवरी में ट्राई सीरीज दक्षिण अफ्रीका के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

BCCI Announces India Squad for ICC Women's T20 World Cup 2023 And Tri-series in South Africa - ProBatsman

आईसीसी महिला  टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

रिजर्व खिलाड़ी: सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

पूजा वस्त्राकर को विश्व कप टीम में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं तो उनकी जगह मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है।

BCCI Announces India Squad For ICC Women's T20 World Cup 2023 Tri-Series in South Africa

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular