लंदन का इंपीरियल कॉलेज में मिलेगी भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कही ये बात

0
389
Imperial College London

Imperial College London: इंपीरियल कॉलेज लंदन और भारत के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने एक नए शोध और शिक्षा संबंध बनाने की घोषणा की है। दरअसल, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने लंदन में इंपीरियल कॉलेज का दौरा किया। इस बीच, इम्पीरियल कॉलेज ने इंडियन मास्टर्स छात्रों के लिए ‘फ्यूचर लीडर्स स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है। आपको बता दे कि, अगले तीन वर्षों में, इस कार्यक्रम के तहत 30 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसमें से आधी छात्रवृत्ति महिला विद्वानों के लिए आरक्षित होगी।

Imperial College London

यह भी पढ़े: Indonesia: ईद मनाकर लौट रहे यात्रियों से भरी स्पीड बोट पलटी, 11 की मौत , कई लापता

Imperial College London

जितेंद्र सिंह ने जताई खुशी

जितेंद्र सिंह ने कहा, ”मुझे बहुत खुशी है कि इस प्रतिष्ठित कालेज में हमारे छात्रों की अच्छी खासी संख्या है। पिछले 8-9 वर्षों में प्रधानमंत्री कुछ बेहतरीन निर्णय लिए हैं, जिससे छात्र बहुत उत्साहित हैं।

Imperial College London

भारतीय छात्रों के लिए 400,000 पाउंड की छात्रवृत्ति

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा, “आज, मुझे भारतीय छात्रों के लिए 400,000 पाउंड की छात्रवृत्ति की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।” यह अनुदान भारतीय महिला छात्रों के लिए भी उपलब्ध है।