IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के संभावित प्लेइंग 11, लाइव प्रसारण यहां देखें

0
334
IND vs NZ LIVE
IND vs NZ LIVE

IND vs NZ LIVE Streaming : भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है। तीन मैचों के टी20 सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नज़र वनडे सीरीज पर है। न्यूजीलैंड में तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। इस सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और निर्याणक मुकाबला  30 नवंबर को क्राइस्टचर्च (Christchurch)में खेला जाएगा। शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 7 विकेट से मैच हार गई।

 

न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे

सीरीज में बराबरी करने उत्तरी टीम इंडिया बारिश की वजह से मात खा गई और मुकाबला रद्द हो गया। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। टॉम लैथम के नाबाद शतक और कप्तान केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। वहीं, दूसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से रद्द हो गया है। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है।

 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन

 

तीसरा वनडे मैच कब और कहां देखे ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण आप डीडी स्‍पोर्ट्स पर देख सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे इंटरेशनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।