India vs Bangladesh Squad: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का हुआ ऐलान, नजमुल हुसैन शंटो को बनाया कप्तान

0
290
India vs Bangladesh

India vs Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने नजमुल हुसैन शंटो को कप्तान बनाया है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, टीम ने जाकिर अली को मौका दिया है, जबकि शोरफुल इस्लाम को बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए मौका दिया गया था।

भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हसन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहमान, महमुदुल हसन जॉय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा.

हाल ही में भारतीय टीम का हुआ ऐलान | India vs Bangladesh Squad

बता दें की हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह मैच खेलेगी जहां अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

India vs Bangladesh Squad

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम | India vs Bangladesh Squad

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

IND vs BAN Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा, किया गया पुलिस सेल का गठन