IND vs NZ 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदा, कीवी की टीम दोनों मोर्चे पर रही फेल 

0
300
IND vs NZ 3rd T20

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 168 रन से अपने नाम कर लिया। भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत से पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या को 172 से रौंदा था।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी टी20 सीरीज

सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था। तब न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत के सामने लगातार दो मैचों को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की चुनौती थी। हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की और लखनऊ के बाद अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत लगातार चौथी टी20 सीरीज में जीता है। पिछले साल हार्दिक ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

Image

न्यूजीलैंड की टीम दोनों मोर्चे पर रही फेल

इस मैच में शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी छाए रहे। दोनों ने भारत के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गिल और त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर ही 44 रन ठोक दिए। वहीं गिल ने अपने करियर की पहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से ना बल्लेबाजी अच्छी दिखीं और ना ही गेंदबाजी। दोनों जगह कीवी टीम फेल रही। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। गेंदबाजों में माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिचेल ने एक-एक विकेट लिए।