Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलIndependence Day 2024 Wishes, Quotes: ये पंक्तियां दिल में भर देंगी देशभक्ति...

Independence Day 2024 Wishes, Quotes: ये पंक्तियां दिल में भर देंगी देशभक्ति का जोश

Independence Day 2024 Wishes, Quotes: 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। भारत का हर नागरिक पूरे आदर के साथ तिरंगे के सामने सिर झुकाकर उसे नमन करता है। ये आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के दिन-रात के संघर्ष, बलिदान और अथक प्रयास हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस का दिन उन स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्‍याग, देशप्रेम और बहादुरी को सलाम करने का दिन है। आज के दिन लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे को बधाई संदेश और शायरियां भेजकर आजादी दिवस की बधाई देते है। आज हम आपके लिए लाएं है 15 ऐसी खूबसूरत शायरियां, और शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

Independence Day 2024 Wishes, Quotes

Independence Day 2024 Wishes | स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। बेशक, पिछले 77 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

  1. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी लाल चन्द फ़लक स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  2. यह दिन है अभिमान का, है माता के मान का नहीं जाएगा रक्त व्यर्थ, वीरों के बलिदान का स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
  3. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं जो मिट गए देश पर हम उनको सलाम करते हैं ! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।
  4. बुझा है जिस आंगन का चिराग, उस घर की दिवारे भी रोयी होंगी, खोया है जिन मांओ ने लाल अपना, न जाने वो माये कैसे सोयी होंगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
  5. वो मर के भी अमर हो जाते हैभारत मां की गोद में सर रखकर सो जाते हैं, और जिस उम्र में तुम हसीनों के दुपट्टे से लिपट कर पड़े रहते हो, उस उम्र में वो घर तिरंगे से लिपटकर आते है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Independence Day 2024 Wishes, Quotes

15 अगस्त पर शायरी हिंदी में (15 August Shayari)

इसके लिए देश के घर में एक ज्वाला उठी थी, जिसने समय के साथ-साथ अपने विशाल रूप धारण किया और क्रांति की आग ने भारत की आजादी के सपने को सच करने में सहयोग किया। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन स्कूलों से लेकर कॉलेज व अन्य कार्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

ना पूछो जमाने से
कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है,
कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं।।
Happy Independence Day 2024

भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान।।
Happy Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर मनाएं आजादी का जश्न, घर बैठे इतने रुपये में आर्डर करें तिरंगा

मैं वो हवा हूं जो तूफान साथ लेकर चलता हूं,
अपने मुल्क के खातिर कफन साथ लेकर चलता हूं,
मुझे क्या डराओगे मेरे दुश्मन,
मैं दिल में बसा के हिंदुस्तान चलता हूं।

जमाने भर में मिलते है आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता,
नोटों में लिपट कर और सोने में लिपटकर मरे है कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ.
Happy Independence Day 2024

Read more: 78th Independe Day : 15 अगस्त से पहले दिल्ली किले में तब्दील, हर हरकत पर सुरक्षाकर्मियों की नजर

- Advertisment -
Most Popular