Saturday, January 3, 2026
MGU Meghalaya
HomeखेलIND VS ZIM: भारत के हारने पर जिंबाब्वे के लड़के से करेंगी...

IND VS ZIM: भारत के हारने पर जिंबाब्वे के लड़के से करेंगी शादी, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का वादा

6 नवंबर को भारत, जिंबाब्वे के साथ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा। टी20 विश्व कप 2022 का ये मुकाबला हर लिहाज से अलग होने वाला है। पिछले t20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था। अगर भारत इस मुकाबले को जीतता है तो यहां से भारतीय टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में मैच से पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अगर भारतीय टीम जिंबाब्वे से हार जाती है तो वो जिंबाब्वे के एक लड़के के साथ शादी कर लेंगी।

 

बीते भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भी ये एक्ट्रेस ट्विटर पर काफी सक्रिय दिखी। उन्होंने कई ट्वीट पर ट्वीट किए और यह कामना की कि भारत ये मुकाबला हार जाए जिसके बाद वह एक बांग्लादेशी लड़के के साथ शादी करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भारत को उस मैच में जीत मिली। उस वक्त से उनका ट्वीट वायरल होने लगा जिसके बाद एक और घोषणा सामने आया है।

 

आपको बता दें कि भारत अपना आखरी ग्रुप मैच जिंबाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर को खेलेगा। जिसके बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का रास्ता तय हो जाएगा। फिलहाल भारत ग्रुप–बी में अंक तालिका में शीर्ष पर है। चार मैचों में तीन मैच जीतकर 6 अंक प्राप्त किए हैं। अगर ये मैच भी भारत जीतता है तो सीधे सेमीफाइनल का रास्ता तय करेगा। अब देखना होगा कि सहर की ये विश पूरी हो पाती है या नहीं । 

 

- Advertisment -
Most Popular