South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. IND vs NZ 1st ODI: ब्रेसवेल की पारी ने बदला था मैच का रुख, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे
 IND vs NZ 1st ODI: ब्रेसवेल की पारी ने बदला था मैच का रुख, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे
खेल

IND vs NZ 1st ODI: ब्रेसवेल की पारी ने बदला था मैच का रुख, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

by News Desk January 19, 2023

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी 18 जनवरी को हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में काफी रन बने। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49.2 गेंद पर 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Watch: Michael Bracewell takes a hat-trick in his first-ever T20I over | Cricket - Hindustan Times

ब्रेसवेल की पारी ने बदला था मैच का रुख

न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो 350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। 28 रन के स्कोर पर कीवी टीम को पहल झटका लगा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए और कोई बड़ी साझेदारी पनप नहीं पाई। एक समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 131 पर 6 विकेट हो गया था। ऐसा लग रहा था कि भारत बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को मात देगी।

तब माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर आए और मैच का रुख पलट दिया। ब्रेसवेल और सैंटनर ने मोर्चा संभाला और न्यूजीलैंड को जीत के काफी करीब लेकर गए। हालांकि दोनों कीवी टीम को जीत नही दिला पाए। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए, लेकिन उनका ये शतक बेकार चला गया।

Michael Bracewell की विस्‍फोटक पारी के बावजूद नहीं जीत पाई न्‍यूजीलैंड की टीम, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्‍शन - Michael Bracewell statement after new zealand defeat against india in ...

ब्रेसवेल ने इस मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज ब्रेसवेल ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक बनाकर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले धोनी ने भी नम्बर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक बनाए थे, हलांकि उन्होंने ये शतक पहले बल्लेबाजी करते हुए जड़े हैं।

ब्रेसवेल ने इस पारी से एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ब्रेसवेल ने नंबर-7 या नीचे उतरकर लक्ष्‍य का पीछा करते हुए दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस के नाम है।

 

Share This:

Tags: IND vs NZ IND vs NZ 1st ODI IND vs NZ 1st ODI match 2023 Michael Bracewell New Zealand Cricket Team New zealand Players Team india
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.