South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. मोहब्बत के इस अंजाम को पढ़ने के बाद सन्न रह जाएंगे आप… मुंबई में दोहराया गया श्रद्धा वालकर जैसा कत्ल
 मोहब्बत के इस अंजाम को पढ़ने के बाद सन्न रह जाएंगे आप… मुंबई में दोहराया गया श्रद्धा वालकर जैसा कत्ल
अपराध भारत

मोहब्बत के इस अंजाम को पढ़ने के बाद सन्न रह जाएंगे आप… मुंबई में दोहराया गया श्रद्धा वालकर जैसा कत्ल

by Nidhi Jain June 8, 2023

Saraswati Vaidya Murder Case : 18 मई, 2022 ये वो ही तारीख है जिस दिन देश में एक और बेटी के टुकड़े कर उसकी हत्या कर दी गई थी। आफताब नामक एक हैवान ने अपनी ही लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े दिल्ली के जंगलों में फेंक दिए थे। श्रद्धा वालकर हत्याकांड को बीते ज्यादा समय भी नहीं हुआ है कि एक और ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके किरदार बेशक अलग है लेकिन हैवानियत की सारी हदें कुछ उसी तरह पार की गई है जिस तरह श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

श्रद्धा की हत्या के जख्म अभी तक भरे भी नहीं है कि मुंबई में एक और ऐसी घटना घटी है, जिसे सुनने के बाद उस खौफनाक मंजर की यादें आपके दिलों-दिमाग में फिर से ताजा हो जाएंगी। मोहब्बत के इस अंजाम को पढ़ने के बाद आप सन्न रह जाएंगे। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि एक प्रेम करने वाला व्यक्ति हैवान कैसे बन सकता है? कैसे कोई अपने ही प्रेमी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर सकता है?

यह भी पढ़ें- Shraddha Aftab Case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की टाइमलाइन से जानें पूरी कहानी, कैसे प्यार में किए अफताब ने 35 टुकड़े?

Saraswati Vaidya Murder Case

पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या

ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है। यहां एक जल्लाद (Saraswati Vaidya Murder Case) ने अपनी ही लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। हालांकि उस व्यक्ति की दरिंदगी यहां तक ही नहीं रुकी, उसने अपनी कथित लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े भी किए। उन टुकड़ों में से बदबू न आए इसलिए उसने युवती के शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया।

Saraswati Vaidya Murder Case

मौजूदा मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड को मुंबई के मीरा रोड इलाके में अंजाम दिया गया है। यहां तीन से चार दिन पहले मनोज साहनी नामक व्यक्ति ने अपनी कथित लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी। सरस्वती 32 साल की थी, जबकि आरोपी 56 साल का है। हैवान मनोज मीरा रोड के गीता-आकाशदीप सोसायटी की 7वीं मंजिल पर कई समय से अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती के साथ रह रहा था।

#WATCH | Maharashtra | 32-year-old woman killed by 56-year-old live-in partner | As per Police, the accused Manoj Sahni killed Saraswati Vaidya 3-4 days back and after that, he purchased a tree-cutter to chop her into pieces. Police say that the accused boiled pieces of her body… pic.twitter.com/ilFUfWVOLY

— ANI (@ANI) June 8, 2023

मनोज ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

आपको बता दें कि पुलिस को इस घटना (Saraswati Vaidya Murder Case) की जानकारी तब मिली जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत दर्ज करवाई। पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो वो भी दंग रह गई। वहां महिला के शव के 12 से 13 टुकड़े बरामद हुए। जांच में पता चला कि मनोज ने सरस्वती के शरीर को पेड़ काटने वाले कटर से काटा था। कटर से वह महिला के शव के टुकड़े करता था और बाद में उन्हें कुकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था।

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मनोज बताया कि उसका किसी बात को लेकर सरस्वती के साथ झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उसने उसकी हत्या ही कर दी। इसके अलावा मनोज ने ये भी बताया कि उसे श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद ही सरस्वती की हत्या करने का विचार आया था।

Saraswati Vaidya Murder Case

यह भी पढ़ें- निर्भया से लेकर साक्षी तक दरिंदगी का सिलसिला जारी… देश में कब होगी लड़कियां सुरक्षित?

Share This:

Tags: crime news mumbai news saraswati murder Saraswati Murder Case Saraswati Vaidya Murder Saraswati Vaidya Murder Case Shraddha Walker Shraddha Walker Murder Shraddha Walker Murder Case
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.