Imran Khan : इमरान खान और उनकी तीसरी बीबी पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का संगीन आरोप, वेलफेर सेंटर की सुपरिटेंडेंट रह चुकी एक महिला ने किया दावा

0
343
Imran Khan
Imran Khan

Imran Khan : कहते हैं कि जब आफत हाथ धोकर किसी के पीछे पड़ जाए तो उसको बर्बाद करके ही मानता है। एक ये भी कहावत है कि जब मुश्किलें आती हैं तो एकसाथ कई आ जाती हैं जिसे एक व्यक्ति के लिए संभाल पाना कठिन हो जाता है। ये दोनों ही बातें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर ठीक-ठीक लागू होते हैं। इमरान खान की जर्नी कुछ साल पहले तक काफी शानदार थी लेकिन एकसाथ काफी परेशानियों ने उन्हें मानों जकड़ लिया और जेल में वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि, जेल में भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, अब उन पर और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बीबी पर बेहद संगीन और सनसनीखेज़ आरोप लगे हैं। दरअसल, एक अनाथ बच्चों के वेलफेर सेंटर की सुपरिटेंडेंट रह चुकी एक महिला ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।

Imran Khan : Imran Khan and his third wife were accused of running a sex racket
Imran Khan

काशाना वेलफेयर हाऊस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफाशा लतीफ ने इमरान खान पर लगाए बेहद संगीन आरोप

एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफ़ाशा लतीफ ने दावा किया है कि जब इमरान खान देश के प्रधानमंत्री थे तब अनाथ बच्चियों को उनके घर भेजा जाता था और वहां उन बच्चियों का योन शोषण होता था। इतना ही नहीं, लावरिश बच्चियों को डराया धमकाया जाता था कि वह अपना मुंह न खोल दें। लतीफ का दावा है कि कई लावारिश बच्चियां आज भी लापता हैं। इमरान खान के पीएम कार्यकाल में कई लड़कियों की हत्या की जा चुकी है। उन्होनें ये भी बताया कि यह सबकुछ इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा बीबी यानि पिंकी पीरनी के इशारे पर होता था।

पाकिस्तानी अनाथ बच्चियों के साथ किया जाता है जानवरों से भी बदतर सलूक

रिपोर्ट में और भी कई तमाम तरह के बड़े खुलासे किए गए हैं जो आपका दिल दहला देगी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अनाथ बच्चियों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जाता है। कई लड़कियों के प्राइवेट पार्ट तक को इस कदर जख्मी कर दिया जाता था कि उनकी सर्जरी करानी पड़ती थी। अफ़ाशा ने इमरान खान और उनकी बीवी बुशरा बीबी के साथ अजमल चीमा का भी जिक्र किया और कहा कि चीमा ने दो लावारिश लड़कियों का यौन शोषण कराने के बाद पागल करार देकर पागलखाने में शिफ्ट करा दिया।

कई दशकों से वहां कि लड़कियों के साथ हो रहे हैं घिनौने काम

बता दें कि ये सारी अनाथ लड़कियां काशाना वेलफेयर हाउस से लाई जाती हैं। इसकी स्थापना साल 1970 में पाकिस्तान के पंजाब स्थित सरगोधा शहर में की गई थी, जहां लावारिश, अनाथ और गरीब बच्चियों को रखा जाता है। अफ़ाशा लतीफ ने दावा किया कि दशकों से वहां की लड़कियों के साथ घिनौने काम होते रहे हैं। इन लड़कियों का शोषण करने वालों में इमरान खान के कई करीबी लोग लिप्त हैं। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए अफ़ाशा लतीफ ने एक पत्र भी लिखा है, जो वायरल हो रहा है। अफ़ाशा का कहना है कि उन्होनें अपनी नौकरी और अपनी जान को दांव पर लगातार इमरान खान की काली करतूतों की पोल खोली है, क्योंकि यह सब मुझसे नहीं देखा गया।

Imran Khan: इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी, कहा- ‘मुझे तो एक आतंकवादी की तरह पकड़ा गया’