Saturday, September 13, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीIMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा

IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, कई राज्यों में बरसेंगे बदरा

Weather Update : दिसंबर माह खत्म होती ही देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहता है। बीते दिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बहुत ज्यादा घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

अगले चार से पांच दिनों के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले दो दिनों के अंदर बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में ठंड के साथ-साथ सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहने की पूरी संभावना है।

ठंड के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

r2 9

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उत्तरी राजस्थान की कई जगहों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। बीते दिन, दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5 बजे से ही घना कोहरा छाया रहा था। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड और कोहरे के बीच राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

r1 9

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अंडमान- निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में पूरे दिन में कई बार हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं। इसके अलावा दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में भी बारिश होने की आशंका है।

- Advertisment -
Most Popular