Ileana DCruz: इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे कोआ और पति माइकल की बेहद प्यारी तस्वीर, साथ ही लिखा इमोशनल नोच

0
463
Ileana DCruz

Ileana DCruz: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। इलियाना इन दिनों अपना अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 1 अगस्त साल 2023 को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने कोआ फीनिक्स डोलन रखा हैं। एक्ट्रेस अपने बेटे कोआ की लाजवाब तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती आई हैं। इलियाना अपने बेटे कोआ और पति माइकल की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पर शेयर की।

GFVGFVGG

इलियाना ने साझा किया प्यारा सा नोट

आपको बता दें कि इलियाना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मां बनना एक बेहद ही प्यारा और बहुत ही प्यारा आर्शिवाद है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी भाग्यशाली हूं कि इस तरह का कोई भी अनोखा अनुभव मुझे महसूस होगा। इसलिए मैं अपनी मातृत्व की यात्रा को अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली मानती हूं।

मैं उस पल को बिल्कुल भी समझा नहीं सकती हूं जब मैं गर्भवती थीं, और जब तुम मेरे शरीर का एक अहम हिस्सा थे (यहां पर इलियाना अपनी गर्भावस्था की बात कर रही हैं)। मैं जल्द ही तुमसे मिलूंगी। बस कुछ दिन का इंतजार है।” इससे पहले एक इंटरव्यू में इलियाना ने खुलासा किया था कि उन्हें शुरू से यकीन था कि उनकी एक बेटी होगी और इसलिए उन्होंने केवल बच्चियों के नाम की सोच रखे थे।

GRGEER

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आएंगी। इसमें इलियाना के अलावा विद्या बालन भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म पहले 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म ‘क्रू’ की रिलीज की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इलियाना आखिरी बार ‘द बिग बुल’ में नजर आई थीं।