Saturday, July 27, 2024
Homeस्वास्थ्यIce Gola Side Effects : रंगीन बर्फ का गोला खाना पड़ सकता है भारी, हो...

Ice Gola Side Effects : रंगीन बर्फ का गोला खाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है गंभीर बीमारियां

Side Effects Of Ice Gola : गर्मियों के मौसम में जहां कई लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है तो वहीं इस मौसम में कुछ चीजों को खाने में भी मजा आता है। गर्मी में ठंडी-ठंडी चीज खाने का मजा ही अलग होता है। जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और रंगीन बर्फ का गोला आदि। इन चीजों को बच्चों के साथ-साथ बड़े भी चाव से खाना पसंद करते है। कई लोग तो रोजाना गोला खाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये रंग-बिरंगे गोले सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकते हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। हाल ही में की गई स्टडी में पता चला है कि स्वास्थ्य के लिए रंग-बिरंगे बर्फ के गोले (Ice Gola Side Effects) हानिकारक होते है।

गोला चुस्की खाने के नुकसान 

  • दरअसल, रंग-बिरंगे बर्फ के गोलों (Ice Gola Side Effects) में विभिन्न केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता है। ऐसे में ये पेट में जाकर लीवर को नुकसान पहुंचाते है। साथ ही आंतों में संक्रमण होने का खतरा भी बना रहता है।
  • बर्फ का गोला बनाने में कई लोग दूषित पानी का इस्तेमाल करते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। ऐसे में उल्टी, मतली, दस्त और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • गोला (Ice Gola Side Effects) में कलरफुल रंगों का इस्तेमास किया जाता हैं, जिससे एलर्जी होने का खतरा बना रहता है।
  • नियमित रूप से बर्फ का गोला खाने से गले में इंफेक्शन भी हो सकता है। इसके अलावा ये गले में दर्द और सूजन, निमोनिया व टाइफाइड का भी कारण बन सकता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular