ICC T20I Ranking: सूर्यकुमार यादव बने T20 के नंबर एक बल्लेबाज

0
438

भारत के दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। ये साल उनका क्रिकेट के लिहाज से बेस्ट रहा है। टी 20 करियर में उनका प्रदर्शन अभी तक का सबसे शानदार रहा है। इनकी बल्लेबाजी ने भारत को मिडिल आर्डर में एक मजबूती प्रदान करता है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव टी 20 के नंबर एक बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं, रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट हैं। सूर्यकुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग पॉइंट की बढ़त बनाकर रखी है।

साल 2022 में सूर्यकुमार का फॉर्म शानदार रहा है। इस साल वह ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

सूर्यकुमार के बाद मोहम्मद रिजवान लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।