South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. ICC Men Test Cricketer of the Year 2022: बेन स्टोक्स समेत ये दिग्गज नाम शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
 ICC Men Test Cricketer of the Year 2022: बेन स्टोक्स समेत ये दिग्गज नाम शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
खेल

ICC Men Test Cricketer of the Year 2022: बेन स्टोक्स समेत ये दिग्गज नाम शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

by News Desk December 30, 2022

ICC Men Test Cricketer of the Year 2022: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्लेयरों का खुलासा कर दिया है। इस लिस्ट में चार क्रिकेटर शामिल है जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। आईसीसी द्वारा जारी की गई सूची में वो खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने इस साल बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। ये अवार्ड एक ऐसे बल्लेबाजों या गेंदबाजों को दिया जाता है जिसने विषम परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई हो। आइए हम आपको उन चार कैंडिडेट्स के बारे में बताते हैं जो आईसीसी की नॉमिनीज लिस्ट में शामलि हैं।

Nominees for ICC Men's Test Cricketer of the Year 2022 revealed

आईसीसी के इस लिस्ट में बेन स्टोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो, उस्मान ख्वाजा और कागिसो रबाडा को भी नॉमिनेट किया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 – नॉमिनेटेड खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स – इंग्लैंड
  • जॉनी बेयरस्टो – इंग्लैंड
  • उस्मान ख्वाजा – ऑस्ट्रेलिया
  • कागिसो रबाडा – दक्षिण अफ्रीका

स्टोक्स और बेयरस्टो के नाम रहा ये साल

इंग्लैंड की टेस्ट कमान संभालने बाद बेन स्टोक्स अपनी टीम के लिए प्रेरणादायक कप्तान साबित हुए हैं। स्टोक्स ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 15 मैचों में 870 रन बनाने के अलावा 26 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 9 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की। इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी इस साल टेस्ट में जलवा रहा। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 1061 रन बनाए। बेयरस्टो ने साल 2022 में 6 शतक लगाए।

Nominees for ICC Men's Test Player of the Year revealed

रबाडा का साल 2022 में जलवा

ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस साल एशेज सीरीज के दौरान काफी यादगार पारी खेली। उन्होंने इस साल ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ख्वाजा ने 11 मैचों में 1080 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। वहीं रबाडा की बात करें तो टेस्ट बॉलर के तौर पर कागिसो रबाडा का ये साल खास रहा है। इस साल उन्होंने 9 मैचों में 47 विकेट चटकाए हैं। उनकी बेहतरीन बॉलिंग के चलते साउथ अफ्रीका की टीम भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने में सफल रही।

 

Share This:

Tags: Ben Stokes ICC Awards 2022 ICC mens Test cricketer of the year 2022 nominees jonny Bairstow Kasigo Rabada Test Match
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.