South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. उत्तर प्रदेश : 8 माह की गर्भवती के साथ पति ने की हैवानियत, बाइक पर बांधकर 200 मीटर तक घसीटा
 उत्तर प्रदेश : 8 माह की गर्भवती के साथ पति ने की हैवानियत, बाइक पर बांधकर 200 मीटर तक घसीटा
crime
अपराध यूपी

उत्तर प्रदेश : 8 माह की गर्भवती के साथ पति ने की हैवानियत, बाइक पर बांधकर 200 मीटर तक घसीटा

by News Desk January 16, 2023

उत्तर प्रदेश में क्राइम का रेट आसमान छूने को तैयार है। यहां आए दिन दिल दहला देने वाली कई घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं यहा महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों का ग्राफ तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बाइक पर बांधकर 100-200 मीटर तक घसीटा। और घसीटते समय पति ने कहा कि ‘अगर बचना चाहती है तो मोटरसाइकिल की रफ्तार से दौड़ के दिखा’। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CRIME
CRIME

गर्भवती पत्नी को 200 मीटर तक बाइक से घसीटा

ये शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र का है। यहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया है। दरअसल, यहां से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है कि एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर उसको पहले बाइक से बांधा और फिर 200 मीटर तक घसीटा और कहा कि ‘अगर बचना चाहती हो तो मोटरसाइकिल की रफ्तार से दौड़ के दिखा’। वहीं, इस घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और महिला को बचाने के लिए सब बाइक के पीछे भागे लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

आरोपी ने नशे की हालत में किया ये काम

आरोपी पति की पहचान रामगोपाल के नाम से की गई है। पुलिस की जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया जिससे नाराज होकर रामगोपाल ने गर्भवती महिला को मारा-पीटा और जान से मारने की नियत से मोटरसाइकिल से बांध कर खींचा। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पति नशे में था और उसने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया है।

8 माह की गर्भवती के साथ हैवानियत

ग्रामीणों ने बताया कि सुमन 8 माह की गर्भवती है और कई दिनों से उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि करीब 3 वर्ष पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।। वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि रामगोपाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास, धमकी देने एवं मारपीट करने की धाराओं में प्राथमिकी लिखी गई है।

Share This:

Tags: 8 month pregnant woman news Crime crime in up pilibhit crime pregnant woman dragged by bike pregnant women in up uttar pradesh crime uttar pradesh news woman dragged by bike
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.