Holi Dhamaka: Apple के इस Watch पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं Out of Stock न हो जाए

0
317
Apple Watch Series 8

Holi Dhamaka: अगर आप नई Apple Watch Series 8 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो एक अच्छी खबर है। होली पर इस पर 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। घड़ी पिछले साल ही जारी की गई थी और अब ये वर्तमान समय में रियायती मूल्य पर उपलब्ध है। इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। आप जीपीएस और सेलुलर मॉडल के बीच चयन कर सकते हैं। Apple Watch Series 8 पर Unicorn Apple Fest के दौरान डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, आर्टिरल फाइब्रिलेशन डिटेक्शन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े फीचर्स मिलते हैं।

Apple Watch Series 8
Apple Watch Series 8

13,392 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर

यूनिकॉर्न ऐप्पल फेस्ट के दौरान आप ऐप्पल वॉच सीरीज 8 पर 12 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो आपको कैशबैक बोनस भी मिलेगा। Apple Watch Series 8 को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत $399 यानी 45,900 रुपये है। Apple Watch Series 8 पर 13,392 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह घड़ी कैशिफाई पर 25,000 रुपये में उपलब्ध है।

Apple Watch Series 8
Apple Watch Series 8

Apple Watch Series 8 के स्पेसिफिकेशन्स

यह सेल्युलर और GPS + सेल्युलर मॉडल्स में उपलब्ध है। यूजर्स को इसमें ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, आर्टिरल फाइब्रिलेशन डिटेक्शन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक चल सकती है। कंपनी का कहना है कि लो पावर मोड में बैटरी को 36 घंटे तक चलाया जा सकता है। Apple watch 8 series में दो टेंपरेचर सेंसर दिए गए हैं। नई वॉच में पीरियड साइकल ट्रैकर भी दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। पीरियड ट्रैकर बॉडी की कंडीशन के हिसाब से भी पीरियड के बारे में अलर्ट करेगा। एपल के दावे के मुताबिक यह डाटा पूरी तरह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा।