Hrithik Roshan: सुपरस्टार जैकी चैन संग नजर आए ऋतिक रोशन, एक्टर के लुक ने लूटा फैंस का दिल

0
352
Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)आए दिन चर्चा के केंद्र बने रहते है, हाल ही में ऋतिक को सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया। इस आलीशान इवेंट में ऋतिक बेहद हैंडसम लुक में नजर आए थे। यहां उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) और चीनी सुपरस्टार जैकी चैन (Jackie Chan) के साथ स्पॉट किया गया। इस इवेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Capture 20

ऋतिक रोशन ने दिखाए अपने डांस मूव्स

इवेंट में ऋतिक रोशन जबरदस्त लुक में नजर आए थे। उन्होंने ब्लैक बो टाई और थ्री पीस पहना था। मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतिक ने बताया की उन्होंने अपनी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के गाने ‘एक पल का जीना’ पर डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋतिक के इस परफार्मेंस को इवेंट में काफी पसंद किया गया, और अब सोशल मीडिया यूजर्स से भी उन्हे बेशुमार प्यार मिल रहा है।

Capture 21

ऋतिक और जैकी ने साथ दिया पोज

इवेंट की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ऋतिक और जैकी साथ पोज देते नजर आ रहे है,  ऋतिक रोशन को कहते हुए सुना गया की सुपरस्टार जैकी से मिलना ये मेरा फैन मोमेंट था। ऋतिक की खुशी तस्वीर से साफ जाहिर हो रही है। वहीं जैकी चैन स्माइल करते दिख रहे है।

Capture 22

माहिरा की आंखों में आंखें डाले आए नजर

ऋतिक रोशन की मुलाकात रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से भी हुई थी। दोनों को साथ में बैठे और बातें करते देखा गया। ऋतिक सूट-पैंट में हैंडसम लग रहे थे तो वहीं माहिरा भी ग्लैमरस लुक में पहुंची थीं। दोनों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ऋतिक और माहिरा एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले बैठे हैं। एक वीडियो में दोनों आपस में बात करते दिख रहे हैं। दोनों फिल्म फेस्टिवल की की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे।