South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. Ajinkya Rahane: उंगली की चोट कितनी गहरी? खुद क्रिकेटर ने बताया
 Ajinkya Rahane: उंगली की चोट कितनी गहरी? खुद क्रिकेटर ने बताया
खेल

Ajinkya Rahane: उंगली की चोट कितनी गहरी? खुद क्रिकेटर ने बताया

by News Desk June 10, 2023

Ajinkya Rahane: भारतीय टीम का प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुछ खास नही रहा है। टीम मुश्किल में है और धीरे-धीरे मैच टीम इंडिया के हाथ से निकलता जा रहा है। अजिंक्ये रहाणे की उंगली की चोट ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद रहाणे ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया। बता दें कि रहाणे ने पहली पारी मे जबरदस्त बल्लेबाजी किया था। लेकिन उस मैच में उनकी ऊंगली पर चोट लग गई थी जिसके बाद वो मुश्किल मे दिखे थे।

यह भी पढ़ें:Ajinkya Rahane: टीम इंडिया मे वापसी को लेकर रहाणे का बयान, कहा- “मैं अपने अतीत के बारे में….”

रहाणे ने जीता दिल

रहाणे ने बताया कि उन्हें इस चोट से काफी दर्द जरूर हो रहा है, लेकिन इससे उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी से काफी खुश हूं। आज का दिन अच्छा रहा। हमारा लक्ष्य 320-330 रन हासिल करना था, लेकिन कुल मिलाकर हमारा दिन अच्छा गया। सभी ने अच्छी गेंदबाजी की।

आईपीएल 2022 गया था खराब

गौरतलब है कि चोट के बावजूद वह मैदान पर डटें रहे शानदार अर्धशतक भी जड़ा। रहाणे  अंगूठे में पट्टी लगाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। रहाणे ने चोट के बावजूद खेलना जारी रखा और टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला। उन्होंने आईपीएल फाइनल के बाद कहा था कि उनका बेस्ट प्रदर्शन आना अभी बाकी है। साल 2022 की शुरुआत में जब टेस्ट टीम से बाहर हुए तो वह काफी दबाव में थे। उनका आईपीएल 2022 में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी टीम से बाहर कर दिया था। फिर धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम मे शामिल किया और उनपर भरोसा भी जताया।

Ajinkya Rahan, WTC 2023 final
Ajinkya Rahane, WTC 2023 final

रहाणे के नाम एक खास रिकार्ड शामिल

बता दें कि रहाणे ने 16 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए। रहाणे ऐसा करने वाले भारत के 13वें बल्लेबाज हैं। मौजूदा टीम में उनके अलावा विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ऐसा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:→ WTC 2023: टीम में सेलेक्ट होने के बाद Ajinkya Rahane का रिएक्शन आया सामने, जानें उन्होंने क्या कहा ?

Share This:

Tags: Ajinkya Rahane IND vs AUS WTC Final 2023 India vs Australia WTC Final 2023 WTC 2023 Final WTC Final WTC Final 2023 WTC final 2023 3rd day WTC final 2023 4th day WTC Final 2023 team india WTC Final 2023 Updates WTC Final news
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.