South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. FIFA WC 2022 : पहले मैच में हारा मेजबान कतर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
 FIFA WC 2022 : पहले मैच में हारा मेजबान कतर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA WC 2022
खेल

FIFA WC 2022 : पहले मैच में हारा मेजबान कतर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

by News Desk November 21, 2022

फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान कतर को हार का सामना करना पड़ा है। फीफा विश्वकप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। 20 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले को इक्वाडोर ने 2-0 से कतर को हरा दिया। इस मैच में दोनों गोल इक्वाडोर के कप्तान एनर वेलेंसिया ने किए हैं। इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप में उनके नाम कुल चार गोल हो चुके हैं।  विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान टीम उद्घाटन मुकाबले में हारी है।

 

मैच के पहले ओपनिंग सेरेमनी में भी कमाल के नज़ारे देखने को मिले। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन ने भी अपना जलवा बिखेरा। BTS के लीड सिंगर जियान जंगकुक (Jeon Jung-kook) का परफॉर्मेंस भी देखने को मिला। इसमें 900 से ज्यादा कलाकार अपना हुनर दिखाते हैं। टीमों की जर्सी पहनकर झंडे लहराकर डांस करते हैं। आखिर में आतिशबाजी के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी खत्म होती है और आगाज होता है 28 दिन तक चलने वाले फुटबॉल के महाकुंभ का।

 

कतर की टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। मेजबान टीम 25 नवंबर को सेनेगल के खिलाफ जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद करेगी। वह दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। वहीं, वर्ल्ड कप में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली इक्वाडोर की टीम उसी दिन नीदरलैंड के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कतर की टीम वर्ल्ड कप में वापसी कर पाती है या नहीं।

 

दोनों टीमों को शुरुआती प्लेइंग इलेवन

इक्वाडोर : हर्नान गैलिंडेज, एंजेलो प्रेसियाडो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापी, पेर्विस एस्टुपिनन, गोंजालो प्लाटा, मोइसेस कैइडो, जेगसन मेंडेज, रोमारियो इबारा, एननर वालेंसिया (कप्तान), माइकल एस्ट्राडा

कतर: साद अलशीब, पेड्रो मिगुएल, बासम हिशाम, बौआलेम खौखी, अब्देलकरीम हसन, होमम अहमद, करीम बौदियाफ, अब्दुलअजीज हातेम, हसन अल हयदोस (कप्तान),अल्मोएज अली, अकरम अफीफ

 

 

Share This:

Tags: Fifa world cup FIFA World Cup 2022 Qatar Tournament
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.