Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार शालिनी तलवार संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलें- ‘तलाक के बाद उनकी सेहत बेहतर…’

0
560
Honey Singh

Honey Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर हनी सिंह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह एक समय पर लाखों लोगों के दिल की धड़कन रह चुके हैं। अपने शानदार गानों की बदौलत हनी सिंह ने बच्चों और युवाओं के दिलों पर खूब राज किया।

सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनें हुए हैं। सिंगर ने साल 2011 में शालिनी तलवार संग शादी की थी। हालांकि, अब ये जोड़ी शादीशुदा जीवन में नहीं है और 2022 में इनका तलाक हो गया था। वहीं हाल ही में हनी सिंह ने शालिनी के साथ अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ा, बल्कि तलाक के बाद उनकी सेहत बेहतर होनी शुरू हुई।

Honey Singh

तलाक पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने स्वीकार किया कि तलाक ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित नहीं किया। सिंगर ने कहा, ‘मेरी दवाई कम हुई और तलाक के बाद मैं ठीक हुआ’। मैशेबल इंडिया से बात करते हुए हनी सिंह ने तलाक को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मुझ पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

रैपर ने कहा कि सबकुछ हो गया। एक्टर ने यह भी कहा कि जब दोनों के रास्ते अलग हो गए तो उनकी सेहत भी पहले से बेहतर होने लगी। हनी सिंह ने कहा कि तलाक के बाद अचानक वे बेहतर महसूस करने लगे। दवाईयों की जरूरत कम होने लगी। उन्होंने कहा, ‘जब मेरा सैपरेशन हुआ, उसके बाद मैं ठीक होना शुरू हुआ हूं।

इसके बाद मेरी दवाई कम हुई है। उससे पहले मैं लंबे वक्त तक बीमार था।’ एक्टर ने कहा कि तलाक के बाद का अनुभव दुनिया को नए सिरे से देखने जैसा था। हालांकि, रैपर ने तलाक को लेकर और ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी एक्स वाइफ के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत वे सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में बात नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: Boney Kapoor: ‘मिस्टर इंडिया 2’ नहीं होगी बोनी कपूर की अगली फिल्म, फिल्ममेकर ने किया बड़ा खुलासा

Honey Singh

सोनाक्षी सिन्हा संग दोस्ती पर बोलें हनी

इंटरव्यू के दौरान रैपर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने वह समय याद किया जब वे और सोनाक्षी लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे। तब शादी को लेकर दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी। उसी दौरान हनी सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलों से जूझ रहे थे।

रैपर ने बताया, ‘उस वक्त सोनाक्षी शादीशुदा नहीं थी, लेकिन उसने शादी को लेकर अपने जो विचार साझा किए वे बहुत उम्दा थे’। हनी सिंह ने सोनाक्षी की परिपक्वता की तारीफ की और कहा कि बहुत कम उम्र में रिलेशनशिप को लेकर उसके पास गहरी समझ थी। हनी सिंह ने कहा कि अब जब सोनाक्षी की शादी हो गई है तो उन्हें एक्ट्रेस के साथ हुई बातचीत याद आ गई और वे सोनाक्षी के लिए बेहद खुश हैं।