Holashtak 2023 : होलाष्टक आज से आरंभ, जानिए क्या करें और क्या ना करें

0
356
Holashtak 2023

Holashtak 2023 : हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन से होलाष्टक का आरंभ होता है जिसका समापन फाल्गुन पूर्णिमा यानि होलिका दहन के दिन होता है। आज यानि 27 फरवरी 2023 से होलाष्टक का प्रारंभ हो गया हैं। हालांकि इस बार होलाष्टक 8 दिन की जगह 9 दिनों का है। इस साल होनिका दहन 7 मार्च को होगा। जबकि होली का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 8 तिथियों में होलाष्टक पड़ रहा हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक में विष्णु जी के परम भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए विभिन्न यातनाएं दी गई थी। इसके अलावा होलाष्टक (Holashtak 2023) में ग्रह भी उग्र होते है। इसी वजह से होलाष्टक को अशुभ माना जाता हैं। साथ ही इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते है।

जानिए होलाष्टक का आरंभ और समापन का समय

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि का आरंभ आज यानि 27 फरवरी की सुबह 12:58 से हो गया है जिसका समापन 28 फरवरी को तड़के 02:21 पर होगा। इसके अलावा फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 06 मार्च की शाम 04:17 से होगा जिसका समापन अगले दिन 07 मार्च की शाम 06:09 पर होगा। बता दें कि होलाष्टक (Holashtak 2023) के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा ति​थि यानि होली के दिन से हो रही हैं। 8 मार्च के बाद आप कोई भी नए व शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते है। जबकि 27 फरवरी से 7 मार्च के बीच कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

होलाष्टक में क्या करें और क्या नहीं करें

  • हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक (Holashtak 2023) में भगवान की पूजा-पाठ करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय देवी-देवता की भक्ति में बिताए। इस बार होलाष्टक में आमलकी एकादशी और शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है जिसमें स्नान-दान और माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और आपके घर-परिवार में कभी भी धन-समृद्धि की कमी नहीं होगी।
  • होलाष्टक (Holashtak 2023) के 9 दिनों में शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और कोई भी शुभ कार्य नहीं करें। इसके अलावा इस समय नए वाहन व नई चीजे खरीदने से भी बचें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।